Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान के मुंह से छीनी जीत, गेंदबाजों ने जिताया मैच
    Breaking News Headlines

    रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान के मुंह से छीनी जीत, गेंदबाजों ने जिताया मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली.   इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम 10 रन से मैदान मारने में कामयाब रही. एलएसजी द्वारा दिए गए 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी. एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी. राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए 87 रन बना लिए थे, लेकिन फिर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मैच में पीछे होते चले गए. राजस्थान की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी, लेकिन वह सिर्फ 8 रन ही बाने में कामयाब हो सकी.

     

     

    लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर का बल्ला जमकर चला, लेकिन वह भी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. पारी का आगाज करते हुए जायसवाल ने जहां 35 गेंद में चार चौके एवं दो छक्के की मदद से 44 रन का योगदान दिया. वहीं बटलर 41 गेंद में चार चौके एवं एक छक्का की मदद से 40 रन बनाने में कामयाब रहे. इन खिलाड़ियों के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंद में 26 रन की पारी खेली.

    इससे पहले जयपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए काइल मेयर्स ने सर्वाधिक 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 39 रन का योगदान दिया.

     

     

    राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज भारतीय अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 23 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज आवेश खान रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article UP : अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग करने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.