Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाही ईदगाह और कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित
    Headlines उत्तर प्रदेश

    शाही ईदगाह और कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा शाही ईदगाह कृष्ण जन्मभूमि विवाद में फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट इस मामले में 24 अप्रैल को फैसला सुनाएगा. शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट की प्रबंध समिति और उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड मथुरा, वादी-प्रति की तरफ से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. मथुरा अदालत में चल रहे मुकद्दमे की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पहले ही रोक लगाई थी. अब न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट व अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है.

     

     

     

    इलाहाबाद. यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा शाही ईदगाह और कृष्ण जन्मभूमि विवाद में फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट इस मामले में 24 अप्रैल को फैसला सुनाएगा. शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट की प्रबंध समिति और उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड मथुरा, वादी-प्रति की तरफ से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. मथुरा अदालत में चल रहे मुकद्दमे की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पहले ही रोक लगाई थी. अब न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट व अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. शाही ईदगाह का सर्वे कराए जाने को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने वाद दाखिल किया था, जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था. बाद में जिला जज की कोर्ट में रिवीजन दाखिल की गई थी.

     

     

     

    मालूम हो कि भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की तरफ से सिविल जज की अदालत में सिविल वाद दायर कर 20 जुलाई 1973 के फैसले को रद्द करने तथा 13.37 एकड़ कटरा केशव देव की जमीन को श्रीकृष्ण विराजमान के नाम घोषित किए जाने की मांग की.

    वादी का कहना था कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए समझौते के आधार पर1973 में दिया गया फैसला वादी पर लागू नहीं होगा. क्यों कि वह पक्षकार नहीं था. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की आपत्ति की सुनवाई करते हुए अदालत ने सिविल वाद खारिज कर दिया. इसके खिलाफ भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की तरफ से अपील दाखिल की गई. विपक्ष ने अपील की पोषणीयता पर आपत्ति की. जिला जज मथुरा की अदालत ने अर्जी मंजूर करते हुए अपील को पुनरीक्षण अर्जी में तब्दील कर दी थी.

    पुनरीक्षण अर्जी पर पांच प्रश्न तय किए गए. 19 मई 2022 को जिला जज की अदालत ने सिविल जज के वाद खारिज करने के आदेश बाद में रद्द कर दिए थे और अधीनस्थ अदालत को दोनों पक्षों को सुनकर नियमानुसार आदेश पारित करने का निर्देश दिया है, जिसकी वैधता को इन याचिकाओं में चुनौती दी गई है.

     

     

    क्या है मामला- दरगाह और ईदगाह जिस 13.37 एकड़ जमीन पर स्थित हैं. करीब 11 एकड़ में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर है. 2.37 एकड़ पर शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई है. इस पूरी जमीन के मालिकाना हक को लेकर आठ दशक से ज्यादा समय से विवाद चलता आया है. 1935 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी के राजा के स्वामित्व अधिकारों को बरकरार रखा था. यहीं पर मंदिर के खंडहरों के बगल में मस्जिद थी ,जिसे भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूषण अवॉर्ड समारोह में 13 की लू से मौत, 18 का इलाज जारी, घंटों धूप में रहने से घटना
    Next Article अतीक का बेटा अली ने जेल से धमकाया, तीनों शूटरों को छोड़ूंगा नहीं, तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ भेजा गया

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 15, 2026

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    July 15, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    विद्यालयों में स्वच्छता कार्यशाला, बच्चों को डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.