Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अंतर्गत निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर गठित जांच समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अंतर्गत निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर गठित जांच समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अंतर्गत निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर गठित जांच समिति की आहूत बैठक संपन्न

    इस अधिनियम को आगामी 3 वर्षों में जिला अंतर्गत पूर्ण रूप से लागू करने तथा अवस्थित संस्थानों में मौजूद रिक्तियों को प्राप्त करते हुए संस्थानों को पंजीकृत करवाया जाने हेतु दिया गया दिशा निर्देश

    समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अंतर्गत निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर गठित जांच समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त ने नियमावली की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य अंतर्गत निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का विस्तार संपूर्ण झारखंड राज्य में होगा और यह अधिनियम वैसे दुकानों, प्रतिष्ठानों, खदानों, उपक्रमों, उद्योगों, कंपनियों, सोसायटियों, न्यासों, सीमित दायित्व भागीदारी फर्मों, भागीदारी फर्म तथा 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों का नियोजन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था पर लागू होगा। वहीं इस अधिनियम अंतर्गत केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार के उपक्रम शामिल नहीं होंगे, परंतु केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों/उपक्रमों में बाह्य स्रोत से सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्था पर अधिनियम प्रभावी रहेगा।

    इसके अलावा अधिनियम की धारा-3 के तहत प्रत्येक नियोक्ता संलग्न पोर्टल http://jharniyojan.jharkhand.gov.in पर अधिकारिक राजपत्र में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन नियमावली 2022 की अधिसूचना के 15 दिनों के अंदर स्वयं को निबंधित करवाएगा, अन्यथा उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

    वहीं बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि झारखंड राज्य में निजी क्षेत्रों के संस्थानों प्रतिष्ठानों/उपक्रमों में स्थानीय उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु नियोजन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त निर्देश के आलोक में उक्त अधिनियम को जिला अंतर्गत आगामी 3 सालों में पूर्ण रूप से लागू तथा अवस्थित संस्थानों में मौजूद रिक्तियों को प्राप्त करते हुए संस्थानों को पंजीकृत करवाया जाना है।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि प्रत्येक नियोक्ता ₹40,000/- से आधिक या सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित अधिसीमा तक सकल मासिक वेतन या मजदूरी वाले ऐसे पद, जो अधिसूचित होने की तिथि को रिक्त हैं एवं उसके उपरांत उत्पन्न कुल रिक्ति का 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित किया जाएगा तथा इस अधिनियम के उल्लंघन की दशा में ₹50,000/- से ₹2,00,000/- तक का दंड अधिरोपित भी करने का प्रावधान किया गया है। वहीं बैठक में इसके अलावा उक्त नियमावली से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर माननीय विधायक प्रतिनिधि, नाला श्री परेश यादव, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, श्रम अधीक्षक, जामताड़ा, सभी अंचलाधिकारी, एमजीएनएफ श्री शुभंकर, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री संजय कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन को रोकने के लिए गश्ती दल निरंतर करें औचक निरीक्षण-उपायुक्त
    Next Article नो हेलमेट नो पेट्रोल” का कड़ाई से हो अनुपालन

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.