Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध खनन को रोकने के लिए गश्ती दल निरंतर करें औचक निरीक्षण-उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अवैध खनन को रोकने के लिए गश्ती दल निरंतर करें औचक निरीक्षण-उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न*

    अवैध खनन को रोकने के लिए गश्ती दल निरंतर करें औचक निरीक्षण-उपायुक्त

    अधिक से अधिक छापेमारी कर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर करें कार्रवाई

    आज दिनांक 17.04.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढे भरने, लगातार जांच अभियान चलाने, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, चेक पोस्ट को क्रियाशील रखने सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही चेक नाका से अब तक कितने वाहनों को पकड़ा गया है या कार्रवाई की गई है, इसका अद्यतन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की।

    *अवैध खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की जल्द भराई करें*

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री ईसीएल के बंद पड़े खदानों में अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गढ्ढों की अविलंब भराई करने का निर्देश दिया इसके अलावा उन्होंने खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखकर अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने नाला थाना अंतर्गत अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की डोजरिंग कर भरने एवं भराई कार्य पूर्ण होने तक सीआईएसएफ बल के द्वारा निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि यदि इस कार्य हेतु पुलिस बल की आवश्यकता है तो पुलिस बल की मांग पुलिस अधीक्षक जामताड़ा से करें। यदि कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसका पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।

    *उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया कि जिला स्थित विभिन्न हाईवे सहित अन्य स्थलों में आवश्यकता अनुसार प्रत्येक दिन चेकपोस्ट / बैरिकेडिंग के माध्यम से अवैध खनिज परिवहन / परिचालन की रोकथाम हेतु आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे। उपायुक्त द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को प्रतिदिन रेड मारने का निर्देश दिया गया साथ ही पूरे सप्ताह में की गई कृत कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन प्रत्येक शनिवार को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।*

    *नियमित रूप से औचक निरीक्षण एवं गश्त अभियान चलाकर करें कार्रवाई*

    जिले में अवैध खनन किसी भी हालत में न हो पाए इसके लिए नियमित तौर पर छापामारी करने, खनन क्षेत्रों में गश्त तेज करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेवारी है, आप लोग निष्ठापूर्वक कार्य करें एवं अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

    वहीं उपायुक्त ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अवैध कोयला खनन क्षेत्र में ट्रेंच काटकर वृक्षारोपण का कार्य करें जिससे उन क्षेत्रों में अवैध कोयला की निकासी में अंकुश लगेगी। साथ ही वन क्षेत्र में कोयला का अवैध खनन एवं परिवहन ना हो इसके लिए सतत निगरानी रखें।

    बैठक में जानकारी दी गई कि दिनांक 28 मार्च से 15 अप्रैल तक कोयला के अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन एवं व्यापार की रोकथाम से संबंधित कुल 01 मामले सामने आए। वहीं बालू से संबंधित 03 मामलों में 10 वाहनों से जुर्माना वसूल किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में इस पर कड़ी नजर रखें। इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया कि अधिक से अधिक छापेमारी कर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई करें एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

    *बालूघाट से संबंधित डीएसआर रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश*

    वहीं बैठक में बताया गया कि जामताड़ा जिला में 16 जोन में 34 बालू घाट का डीएसआर तैयार किया जा रहा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी बालू घाटों का अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिससे संबंधित प्रतिवेदन रांची भेजकर बालू घाटों का जिला सर्वेक्षण तैयार कर अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी(भा.पु.से.), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाधान स्थापना दिवस : रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अंतर्गत निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर गठित जांच समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.