Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानपुर में धीरेंद्र शास्त्री का कथा कार्यक्रम रद्द, उत्तराखंड तक हाई अलर्ट पर पुलिस, फ्लैग मार्च चल रहा
    Headlines अपराध उत्तर प्रदेश राजनीति

    कानपुर में धीरेंद्र शास्त्री का कथा कार्यक्रम रद्द, उत्तराखंड तक हाई अलर्ट पर पुलिस, फ्लैग मार्च चल रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ  -:   प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पूरे प्रदेश में पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. इसी क्रम में कानपुर देहात के तहसील क्षेत्र मैथा में 17 अप्रैल को होने वाली बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कथा कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है. साथ ही उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे अन्य प्रदेशों में भी सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है.

    उमेश पाल के घर पर बढ़ाई सुरक्षा

    प्रयागराज में भी भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है. उमेश पाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई है.मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल को किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं है. कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से यह पहरा लगाया गया है. इसके अलावा प्रदेश भर के सभी जिलों के संवेदनशील हिस्सों में गश्त बढ़ा दी गई है.

     

     

     

    कानपुर के उपजिलाधिकारी ने जारी किया पत्र

    कानपुर देहात के मैथा उप जिलाधिकारी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है. पत्र में लिखा है कि तहसील क्षेत्र के गांव रंजीतपुर में पवन तनय आश्रम में होने वाली हनुमंत कथा के कार्यक्रम को प्रदेश की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए स्थगित किया जाता है. बता दें कि मैथा तहसील क्षेत्र में मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से इस कथा का आयोजन होने वाला था.

    गोरखपुर मंदिर से साथ यहां लगाई अतिरिक्त फोर्स

    इसके साथ ही गोरखपुर में गोरखधाम मंदिर, अयोध्या समेत धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उत्तराखंड के हरिद्वार में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है.

     

     

     

    हरिद्वार में वाहनों की चेकिंग, अलर्ट पर पुलिस

    एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की ओर से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कल शूटआउट की जो घटना हुई थी उसको देखते हुए हरिद्वार में भी सतर्कता बरती जा रही है. उत्तर प्रदेश की सीमाओं के साथ लगे इलाकों में विशेष सतर्कता के आधार पर चेकिंग की जा रही है. हमारे यहां चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाले हैं और अन्य मेले भी चल रहे हैं. इसको देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का ऐलान, राज्य में सरकार बनी तो बेरोजगारों को 3 हजार, महिलाओं को 2 हजार भत्ता देंगे
    Next Article परम-शांति का रसपान कराता है कीर्तन – आचार्य नभातीतानंद अवधूत

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.