Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी का पहला लुक जारी
    Headlines सिनेमा

    शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी का पहला लुक जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। उनकी सीरीज फर्जी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। इतना ही नहीं फैंस तो अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट का डिमांड कर रहे हैं। इस बीच शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर आउट हो गया है जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक देखने लायक है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर भी जल्द रिलीज होने वाला है।शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

     

     

     

    इसमें शाहिद बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। शाहिद का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। इस मूवी का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। रिपोट्र्स की मानें तो ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

     

     

    बताते चलें कि शाहिद कपूर इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनकी सीरीज फर्जी ने सभी का दिल जीत लिया है। ऐसे में अब शाहिद को ये एहसास हो गया है कि ओटीटी पर वो और भी बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म कबीर सिंह इस बात की गवाही देती है। मूवी में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी भी थी। इन दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मालूम हो कि शाहिद कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची : चोरी के समान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article IPL : मुंबई ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, अय्यर के शतक पर भारी पड़ा ईशान का अर्धशतक

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.