Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार : जहरीली शराब की कहर से 8 लोगों की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार : जहरीली शराब की कहर से 8 लोगों की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना  -:   बिहार में एक बार फिर शराब का कहर देखने को मिला. मोतिहारी जिले में शराब पीने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों की आंख की रोशनी चली गई. इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती मरीजों ने डॉक्टरों को खुद बताया कि उन्होंने शराब पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई. मरीजों के इस बयान के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहरीली शराब पीने के बाद ही इन लोगों की हालत बिगड़ी है.

     

     

     

    मोतिहारी सदर अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने बताया कि मरीजों ने शराब पीने की बात स्वीकार की है. हालांकि प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है. मोतिहारी और मुजफ्फरपुर सिविल सर्जन ने पहले इसे डायरिया बताकर संदिग्ध मौत करार दिया था, लेकिन जब मरीजों ने शराब पीने और आंख से कुछ न दिखने की बात बताई तो डॉक्टरों का शक गहरा गया. फिलहाल भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है.वहीं इस घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है.

     

     

    आनन-फानन में गांव में डॉक्टरों की एक टीम भेजी गई है. टीम गांव में हरके सदस्य की जांच कर रही है. जो भी संदिग्ध लग रहा है, उसको अस्पताल भेजा रहा है. इस घटना में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गदरिया गांव के ध्रुव पासवान, विनोद पासवान, अशोक पासवान, रामेश्वर राम और हरसिद्धि के पिता-पुत्र परमेंद्र दास और नवल दास, पहाड़पुर गांव के टुनटुन सिंह और भूटन मांझी की मौत हुई है. वहीं पहाड़पुर गांव के भोला प्रसाद की हालत नाजुक है. सदर अस्पताल के डॉक्टर अमित और ग्रामीण अस्पताल के डॉक्टर विनोद ने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिहाड़ जेल के गैंगवार, अंदर लॉरेंस के साथी प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या
    Next Article बंगाली समुदाय द्वारा नव वर्ष के आगमन पर देव स्थलों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.