Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली का झटका: 46 लाख परिवारों की सब्सिडी खत्म, केजरीवाल सरकार ने एलजी पर लगाया दोष
    Breaking News Headlines

    बिजली का झटका: 46 लाख परिवारों की सब्सिडी खत्म, केजरीवाल सरकार ने एलजी पर लगाया दोष

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:   दिल्ली वालों को आज लगा  बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में आज से बिजली सब्सिडी खत्म हो जाएगी. अरविंद केजरीवाल सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि आज यानी शुक्रवार से दिल्ली के 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी खत्म हो जाएगी. उन्होंने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली सब्सिडी बढ़ाने का मंत्रिमंडल का फैसला उपराज्यपाल के समक्ष लंबित है. बता दें कि दिल्ली में करीब 48 लाख परिवारों ने बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन किया है.

     

     

     

    समाचारों के मुताबिक, दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि शहर के करीब 46 लाख लोगों की बिजली सब्सिडी शुक्रवार से खत्म हो जाएगी, क्योंकि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अभी तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की फाइल को मंजूरी नहीं दी है. माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अब इस मुद्दे पर तकरार हो सकती है. मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर सक्सेना के साथ बैठक की मांग की है लेकिन अभी तक एलजी कार्यालय से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है.

     

     

     

    मंत्री आतिशी ने कहा, हम 46 लाख लोगों को जो बिजली सब्सिडी देते हैं, वह आज से बंद हो जाएगी. सोमवार से लोगों को बिना सब्सिडी के बढ़े हुए बिल मिलेंगे. मंत्री ने कहा, दिल्ली मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023-24 के लिए बिजली सब्सिडी के विस्तार को मंजूरी दे दी है, लेकिन फाइल अभी भी एलजी कार्यालय में लंबित है. जब तक फाइल मंजूर नहीं हो जाती, तब तक हम सब्सिडी नहीं दे सकते. मैंने इस मामले पर चर्चा करने के लिए एलजी कार्यालय से समय भी मांगा था लेकिन 24 घंटे से अधिक हो गए हैं और मुझे समय नहीं दिया गया है. फाइल भी अभी तक वापस नहीं आई है. आतिशी ने कहा कि फाइल कुछ दिन पहले भेजी गई थी और अभी जवाब का इंतजार है. उन्होंने कहा कि इस सब्सिडी के लिए बजट विधानसभा द्वारा पारित किया गया है. सरकार के पास सब्सिडी के लिए पैसा है लेकिन हम इसे खर्च नहीं कर सकते. बता दें कि दिल्ली में आप सरकार उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मासिक खपत के साथ मुफ्त बिजली प्रदान करती है. प्रति माह 201 से 400 यूनिट खपत करने वालों को 850 रुपये पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है.

     

     

    दरअसल, पिछले साल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि बिजली सब्सिडी केवल उन उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 58 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं में से 48 लाख से अधिक ने बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन किया है. आप सरकार ने 2023-24 के अपने बजट में बिजली सब्सिडी के लिए 3250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआस्था पर भारी अंधविश्वास ,भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्तों की कठोर साधना
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- उन्हें शिकायत कि हमें श्रेय क्यों नहीं मिलता

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.