Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद दुमका सुनील सोरेन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला विद्युत समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सांसद दुमका सुनील सोरेन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला विद्युत समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माननीय सांसद दुमका श्री सुनील सोरेन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला विद्युत समिति की आहूत बैठक संपन्न

    आज दिनांक 13 अप्रैल 2023 को समाहरणालय सभागार में माननीय सांसद दुमका श्री सुनील सोरेन की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा. प्र.से.), माननीय विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी, माननीय विधायक सारठ श्री रणधीर सिंह, माननीय विधायक प्रतिनिधि नाला श्री परेश यादव, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधा रानी सोरेन, माननीय नगर परिषद अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार, ESE दुमका श्री गोपाल बर्नवाल, डीजीएम दुमका श्री भीबाश पॉल, कार्यपालक अभियंता श्री अभिषेक आनंद, AEE जामताड़ा श्री विशाल शंकर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    बैठक में विद्युत विभाग की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की समीक्षा की गई।

    माननीय सांसद ने बिजली विभाग से प्रत्येक ट्रांसफार्मर का लोड एससमेंट करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, जहां लो वोल्टेज एवं अन्य शिकायतें हैं उसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करके आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो वोल्टेज जैसी समस्या पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया की जिला विद्युत समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बिजली आपूर्ति के बुनियादी ढांचे के समग्र विकास करवाना हैं साथ ही जिले की समिति तीन महीने में कम से कम एक बार जिला मुख्यालय पर बैठक कर बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को सुदृढ़ करवाना हैं।

    बैठक में माननीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया की जनप्रतिनिधि सुदूरवर्ती क्षेत्र जाते हैं इसलिए जनप्रतिनिधियों को एक सप्ताह के अंदर अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया साथ ही कहा की जो क्षेत्र या टोला या अन्य कोई मुद्दा छूटा हैं उसे भी जोड़ने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में विद्युत आपूर्ति, संचरण एवं विद्युत बिल से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई साथ ही कहा गया कि लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति करने हेतु आवश्यक पहल करें। बैठक में बिजली से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई साथ ही निर्देश दिया गया कि लोगों को परेशानी ना हो इसका विशेष तौर पर ध्यान रखें साथ ही समिति द्वारा विद्युत विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी को अपनी कार्यशैली को सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड वासियों से लेकर जिला वासियों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
    Next Article जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.