Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम : शेखावत ने हिमाचल में भारत-चीन बॉर्डर पर देखे विकास कार्य
    Headlines राष्ट्रीय

    वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम : शेखावत ने हिमाचल में भारत-चीन बॉर्डर पर देखे विकास कार्य

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला/नई दिल्ली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत हिमाचल प्रदेश के भारत-चीन बॉर्डर से लगे गांवों का दौरा किया और गांवों में हो रहे विकास कार्यों को करीब से देखा। शेखावत ने स्थानीय निवासियों को मोदीजी के नेतृत्व में गढ़े जा रहे नए भारत में आर्थिक और सामरिक विकास को समान प्राथमिकता के बारे में बताया। शेखावत भारत-चीन बॉर्डर की चौकियों पर भी गए और जवानों से मुलाकात की। शेखावत ने कहा कि जवानों का जज्बा बता गया कि देश की सरहद पूर्णतः सुरक्षित है। दुश्मन हमारी एक इंच भूमि पर भी उंगली नहीं रख सकता।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किन्नौर एरिया में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से बेजोड़ काम हो रहा है। यहां आने के बाद मैंने सीमावर्ती क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास को परखा। बीआरओ के अधिकारियों ने मैप के जरिए मुझे विकास कार्यों का विवरण दिया। केंद्र सरकार देश की सीमाओं पर हर समय सचेत होने के साथ ही स्थानीय निवासियों के जीवन में सुधार के लिए अभूतपूर्व कार्य भी कर रही है। स्थानीय निवासियों से विकास कार्यों सहित कई विषयों पर वार्ता हुई।

    शेखावत ने कहा कि हिमाचल की सुंदरता और संस्कृति का पवित्र बौद्ध मठ भी अतिमहत्वपूर्ण भाग हैं। किन्नौर के नाको मठ में पहुंचकर उसकी सांस्कृतिक -सामाजिक भागीदारी का समीप से अवलोकन किया। यहां परंपरा से सजे स्वागत और संगीत ने मन मोह लिया। ग्रामीणों के साथ बैठकर उनका हालचाल जाना और उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

    …जब मिल गए राजस्थान के जवान
    केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बॉर्डर के करीब शिपकी ला में जवानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यहां राजस्थान के धरतीपुत्र बॉर्डर पर रक्षा सेवा में जोश और समर्पण के साथ संलग्न हैं। लगा जैसे यहां वीर राजस्थानियों का परिवार आबाद है। ये जांबाज सिपाही राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। वीरों की धरती राजस्थान की पीढ़ियां ऐसे ही वीरों से प्रेरणा लेकर रक्षा सेवा में निरंतर भागीदारी करती आई हैं। जवानों ने भी स्थानीय स्तर पर आ रहे सकारात्मक बदलाव की जानकारी दी। शेखावत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में भारत-चीन की सीमा पर स्थापित चौकियों में जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के भाणियाना से डूंगर सिंह, राकेश सिंह और झुंझुनूं से प्रमोद कुमार बहादुरी से चौकसी करते हैं। उनसे घर-परिवार और सेवा के समय पर अनौपचारिक चर्चा हुई। उनका जज्बा बता गया कि देश की सरहद पूर्णतः सुरक्षित है। दुश्मन हमारी एक इंच भूमि पर भी उंगली नहीं रख सकता। शेखावत ने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों के चेहरे पर परेशानी की एक लकीर नहीं दिखाई दी। वे और उनके साथी जज्बे और जोश से मिले। उनसे बातें कर मेरा जज्बा और बढ़ गया।

    वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम
    वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम मोदी सरकार की एक योजना है,जिसमें सीमा से सटे गांवों में रहने वाले निवासियों को मूलभूत सुविधाएं देकर उनकी लाइफस्टाइल बेहतर करने में मदद की जा रही है। अभी इसके लिए अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के 19 जिलों के 46 ब्लॉकों में 2,967 गांवों की पहचान की गई है। मोदी सरकार ने वित्त-वर्ष 2022-23 से 2025-26 के सड़क संपर्क के लिए 2,500 करोड़ रुपए के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के लिए 4,800 करोड़ रुपए को मंजूरी दी है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश तो केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिमाचल प्रदेश के सीमा से सटे गांवों को दौरा किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची के पूर्व DC और IAS ऑफिसर छवि रंजन के आवास पर ईडी का छापा, रडार पर कई अधिकारी
    Next Article गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.