नाला बजरंगबली चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया एवं काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस किया गया।
संतोष कुमार , नाला।
भारतीय जनता पार्टी के नाला मंडल के संयोजक कैलाश मंडल के नेतृत्व में नाला बजरंगबली चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया एवं काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस किया गया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह था कि जो कल रांची में सचिवालय घेराव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया एवं आंसू गैस के साथ-साथ वाटर कनेल किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया ।साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मुंह पर यही बोल था को हेमंत सोरेन होश में आओ आदि गगनभेदी नारे लगाए गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला मंत्री रंजीत तिवारी जी, जितेंद्र रावत जी, काजल पोठुंडी ,सुभाष राय, विजय सिंह, दीपक मंडल, नारद मंडल ,संजय माजी ,कृष्णा मित्र, कृष्णा मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

