Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सरकार नित्यप…
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा सरकार नित्यप…

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 12, 2023Updated:April 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा सरकार नित्यप्रति दिन आम नागरिकों पर महंगाई रूपी प्रहार पर प्रहार कर रही है: आनंद बिहारी दुबे

    गुरूद्वारा बस्ती साकची : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने गुरूद्वारा बस्ती में नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के दमनकारी नीति का खिलाफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार नित्यप्रति दिन आम नागरिकों पर महंगाई रूपी प्रहार पर प्रहार कर रही है। मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार के घरों में गैस सिलेंडर से खाना बनना बंद होता जा रहा है। अब 1142:50 रू में मात्र एक सिलेंडर कौन खरीद पायेगा। गरीबों के पैसे से महंगे महंगे होडिंग पेट्रोल पंप पर मोदी जी अपना चेहरा चमकाने के लिए पाँच हजार से पच्चीस हजार तक का सरकारी पैसा लुटवा रहें है। ये जनता के उपर महा बोझ के समान है। छोटे एवं मध्यमवर्गीय व्यपार बंद हो रहे है। बड़े बड़े उधोगपतियों को दोनों हाथ से धन लुटवा रहे है। आम जनता का जमा पूँजी एलआईसी एवं एसबीआई के निवेश को अडानी को दिलवा दिये है। करोडों जनता की गाढ़ी कमाई खतरे में है।
    भारत में बेरोजगार युवाओं का भविष्य चौपट करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। रेलवे को कमजोर कर बहाली नगण्य की गई है। बैंकों में बहाली रोकी जा रही है। बहुत से सरकारी उपक्रम बेच दी गई है। अब नौजवान पढ़ाई कर कर नौकरी कहाँ खोजने जायें, विदेशों में भारतीय को मार पीट कर भगाया जा रहा है।
    2024 के लोकसभा चुनाव में आम जनता मोदी जी से दूरी बनाने लगे तो भाजपा ने सम्पूर्ण देश में दंगा फसाद का योजना को पुजा पाठ, पर्व त्योहार में घुस घुस कर दंगा करवाने पर आमादा है। झारखण्ड सरकार ने इसको परख कर बहरूपिये को धर दबोच रही है। दंगा फसाद बढ़ाकर सिर्फ और सिर्फ भाजपा कुचक्र रचती है, मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार एवं उनके बच्चे दंगे फसाद के केश में फंस रहे है। अब बताईए भाजपा देश को बढ़ा रही है, या बर्बादी की ओर ले जा रही है।
    कांग्रेस पार्टी आप सबों के बीच पहुँची है, आप सभी मिलकर देश को बचाईए, मोदी जी धड़ल्ले से सरकारी उपक्रम बेच रहें है। इससे देश बहुत कमजोर होगा। अडानी समुह में 20 हजार करोड किसके है जनता को बताओं, भारत देश जनता का है, उसे भाजपा के लोग मोदी जी के साथ मिलकर बेच रहें है।
    कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आम जनता की बात उठा रहे है, तो केश में फंसाया जा रहा है, लोकसभा से सदस्यता निरस्त की गई। इससे जाहिर है कि मोदी सरकार घबराई हुई है।
    अब गरीबों, नौजवान के हितार्थ सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ही देश को चला सकते है।
    नुक्कड़ सभा को मुख्यतः सर्वश्री अमरजीत नाथ मिश्रा , अशोक कुमार सिंह , प्रभात श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, हरिहर प्रसाद , गिरी बाबा , अमृत कुमार इत्यादि नेताओं नें भी सम्बोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवर्धक, सफल साहित्यिक/तीर्थ यात्रा के पश्चात जमशेदपुर लौटी साहित्यकारों की टोली
    Next Article भाजपा सरकार नित्यप्रति दिन आम नागरिकों पर महंगाई रूपी प्रहार पर प्रहार कर रही है: आनंद बिहारी दुबे

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.