Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वनों को अग्नि के रोकथाम, जागरूकता, उचित प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन आदि से संबंधित समीक्षा हेतु उपायुक्त के अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वनों को अग्नि के रोकथाम, जागरूकता, उचित प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन आदि से संबंधित समीक्षा हेतु उपायुक्त के अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वनों को अग्नि के रोकथाम, जागरूकता, उचित प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन आदि से संबंधित समीक्षा हेतु उपायुक्त के अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न

    आज दिनांक 12.04.2023 उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में वनों की अग्नि के रोकथाम, जागरूकता, उचित प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन आदि से संबंधित समीक्षा हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बैठक आहूत किया गया।

    समीक्षात्मक बैठक के दौरान उपायुक्त ने वर्षा कम होने से शुष्क मौसम को देखते हुए वनों की अग्नि से सुरक्षा एवं उचित प्रबंधन, इसको लेकर आवश्यक जागरूकता आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा कर वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया।

    *वन हमारे लिए अमूल्य धरोहर; जिले में वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु व्यापक इंतजाम करें – उपायुक्त*

    उपायुक्त ने कहा कि वन हमारे राष्ट्रीय संपदा है, इसे सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। वनों को आग से बचाने, वन्य जीवों की सुरक्षा करने के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कहा कि वनों में आग लगने से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ता है। इससे पेड़ों को तो नुकसान होता ही है, वन्य जंतुओं का भी जीवन खतरे में पड़ता है। वनाग्नि की घटनाओं से पर्यावरण दूषित होने और पेयजल संकट जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। इसलिए जिले में वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु व्यापक इंतजाम करें, इस संदर्भ में वन प्रक्षेत्र में रहने वाले लोगों को जागरूक करें। लोगों में जागरूकता एवं उनके परस्पर सहयोग से ही वनों तथा वन्यजीवों को बचाया जा सकता है। साथ ही साथ लोगों में जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों समाचार पत्रों, माइकिंग, फ्लैक्स बैनर, वीडियो क्लिप, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों आदि में भी वन अग्नि के सुरक्षा हेतु कार्यशाला कर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।

    वहीं इसके अलावा उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वन प्रक्षेत्र के कार्यालय, पदाधिकारियों आदि का दूरभाष संख्या आदि जानकारी को भी सार्वजनिक स्थलों, समाचार पत्रों आदि के माध्यम से प्रचारित करें। ताकि लोग वन क्षेत्र में आग लगी आदि घटनाओं की सूचना निकटवर्ती वन कर्मचारी, रेंज अधिकारी को दे सकें ताकि तत्काल आग पर काबू पाया जा सके।

    *10 से 16 अप्रैल तक वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन*

    वहीं उपायुक्त ने कहा कि सभी वन प्रमंडलों में दिनांक 10 से 16 अप्रैल तक वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी को जिले में ग्राम सभा की विशेष बैठक को आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने एसएमएस के माध्यम से संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों, मुखियागण, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, स्वास्थ्य सहिया एवं अन्य विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के सहायता से एसएमएस के माध्यम से विशेष अभियान चलाने एवं अधिकतम व्यक्तियों का निबंधन हेतु निर्देश दिया गया।

    *वन क्षेत्रों में वन अग्नि सहित अन्य सूचनाओं का साझा करने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क*

    *जामताड़ा वन प्रमंडल, जामताड़ा*

    सूचना हेतु सम्पर्क क्रमांक :-

    *जामताड़ा प्रक्षेत्र (जामताड़ा एवं करमाटांड अंचल)*

    श्री रामेश्वर हांसदा, वनरक्षी, मो०- 7004479679
    श्री रामचन्द्र पासवान, वन क्षेत्र पदधिकारी (प्रभारी) मोo:-8294588852
    वन प्रमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा मो०- 8987790453
    अग्निशमन पदाधिकारी, जामताड़ा
    मो० 9431914101
    प्रमंडलीय कन्ट्रोल रूम (वन अग्नि, हाथी एवं अन्य वन्य प्राणी से संबंधित सूचना) का मो० 9608947177

    *नारायणपुर प्रक्षेत्र (नारायणपुर अंचल)*

    श्री पुलक कुमार माल, वनरक्षी, मोo:- 9470919507
    श्री रामचन्द्र पासवान, वन क्षेत्र पदधिकारी (प्रभारी) मोo:-8294588852
    वन प्रमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा मो०- 8987790453
    अग्निशमन पदाधिकारी, जामताड़ा
    मो० 9431914101
    प्रमंडलीय कन्ट्रोल रूम (वन अग्नि, हाथी एवं अन्य वन्य प्राणी से संबंधित सूचना) का मो० 9608947177

    *नाला प्रक्षेत्र (नाला एवं फतेहपुर अंचल)*

    श्री दुर्गा किस्कू, वनरक्षी, मो0- 7463801088
    सुश्री सरिता सोरेन, वनरक्षी मो0- 9801657444
    श्री रामचन्द्र पासवान, वन क्षेत्र पदधिकारी, मोo:-8294588852
    वन प्रमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा मो०- 8987790453
    अग्निशमन पदाधिकारी, जामताड़ा
    मो० 9431914101
    प्रमंडलीय कन्ट्रोल रूम (वन अग्नि, हाथी एवं अन्य वन्य प्राणी से संबंधित सूचना) का मो० 9608947177

    *कुण्डहित प्रक्षेत्र (कुण्डहित अंचल)*

    श्री जाफर मियां, वनरक्षी, मो०- 8789588740
    श्री सपन कुमार पंडित, वनरक्षी मो0-8235293011
    श्री रामचन्द्र पासवान, वन क्षेत्र पदधिकारी (प्रभारी)
    मो0-8294588852
    वन प्रमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा
    मो०- 8987790453
    अग्निशमन पदाधिकारी, जामताड़ा: मो० 9431914101
    प्रमंडलीय कन्ट्रोल रूम (वन अग्नि हाथी एवं अन्य वन प्राणी से संबंधित सूचना) का मो0- 9608947177

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडे, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, कार्यालय लिपिक श्री निशांत गौरव सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    राष्ट्र संवाद का विश्वसनीयता बरकरार। बताते चलें राष्ट्र संवाद ने 6 मार्च 2023 को जंगल तथा झाड़ी को अग्नि से रोकथाम व रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार से संबंधित प्रमुखता से खबरें प्रकाशित किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र लागू कराई जाय: राजेश शुक्ल
    Next Article भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गरजे हेमंत सरकार पर अभय सिंह से मिलने पहुंचे जेल जेल प्रशासन ने बैरंग लौटाया

    Related Posts

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.