Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश: कोरोना वायरस का कहर, टूटा रिकॉर्ड, हर 7वां शख्स संक्रमित, 6 दिन में 8 मौतें
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश: कोरोना वायरस का कहर, टूटा रिकॉर्ड, हर 7वां शख्स संक्रमित, 6 दिन में 8 मौतें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शिमला. हिमाचल में कोरोना वायरस का कहर बढ़ा है. यहां पर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं. बीते चौबीस घंटे में इस साल का रिकॉर्ड टूट गया है और 422 कोरोना संक्रमित मिले हैं. फिलहाल, 23 कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती है, जबकि 424 मरीज सोमवार को ठीक भी हुए हैं. हिमाचल में कोरोना के एक्टिव मामले अब 1762 पहुंच गए हैं. हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़े हैं और यहां पर बीते दो दिन में छह लोगों की मौत भी हुई है. शनिवार और रविवार को ये मौतें हुई हैं.हालांकि, बीते चौबीस घंटे में कोई मौत नहीं हुई है.

     

    बीते चौबीस घंटे में हिमाचल प्रदेश में 5,226 सैंपल जांच के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 422 पॉजिटिव मिले हैं. हमीरपुर में सोमवार को 151, मंडी 79, कांगड़ा 68, बिलासपुर में 30, सोलन 25, शिमला 24, चंबा 19, कुल्लू 11, सिरमौर सात, किन्नौर छह, लाहौल स्पीति और ऊना दो -दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. सीएम के जिले हमीरपुर में सबसे अधिक संक्रमण दर है. यहां पर हर 11वां शख्स कोरोना संक्रमित मिल रहा है. वहीं, राज्य की औसतन संक्रमण दर 7 फीसदी है. पहले यह 6.6 फीसदी थी. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 3 से 9 अप्रैल तक कोरोना से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं. बीते 7 दिन में 27022 सैंपल जांचे गए हैं, और इनमें 1883 कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

     

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सबसे अधिक 11 फीसदी संक्रमण दर है. इसके अलावा, कांगड़ा में हर 9वां शख्स संक्रमित, मंडी में 7.9, ऊना में 9.3 और लाहौल स्पीति में 7 फीसदी संक्रमण दर है. बीते 6 दिन में 8 लोगों की मौत कोरोना से हुई है, इसमें शिमला में 4, सिरमौर औऱ मंडी में 2-2 लोगों की मौत हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनिया गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला कहा- चुप्पी से समस्याएं हल नहीं होंगी
    Next Article अफवाहों के बजाय पुलिस-प्रशासन पर भरोसा करे जनता

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.