Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भोला की मौज, आदित्य रॉय कपूर की गुमराह ने तोड़ा दम
    Headlines सिनेमा

    बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भोला की मौज, आदित्य रॉय कपूर की गुमराह ने तोड़ा दम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी खास जगह बनाए हुए है. तो वहीं 7 अप्रैल को रिलीज हुई आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह का हाल बेहाल नजर आ रहा है. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी 12वें दिन भोला का डंका कायम है. तो वहीं तीसरे दिन गुमराह बंद डिब्बे में जाती नजर आ रही है.

     

     

    फिल्म में आदित्य और मृणाल ठाकुर की एक्टिंग भी लोगों को थियेटर तक लाने में नाकामयाब दिख रही है. या यूं कह सकते हैं कि आदित्य, मृणाल और रोनित रॉय की फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. तो वहीं अजय देवगन की फिल्म भोला जल्द ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी. यानी की अब अजय की फिल्म भोला 100 करोड़ में शामिल हो जाएगी. फिल्म भोला ने अब तक 70 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है. तो वहीं क्राइम थ्रिलर फिल्म गुमराह ने अब तक सिर्फ 4 करोड़ रुपए के आसपास का कारोबार किया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के इतने दिनों में संडे को टिकट खिड़की पर कितने रुपयों का बिजनेस किया है.

     

    आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय स्टारर फिल्म गुमराह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म किया. आदित्य की फिल्म गुमराह को पिछले हफ्ते रिलीज हुई नानी की दशहरा और अजय देवगन की भोला से कड़ी टक्कर मिली है. इन दोनों फिल्मों के आगे गुमराह को ऑडियंस ने जरा भी नहीं पूछा है और फिल्म को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती नजर आई.

     

    गुमराह की कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन फिल्म महज 1.10 करोड़ रुपये कमा पाई थी. वहीं शनिवार को गुमराह ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई में मामूली उछाल आया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ गुमराह की कुल कमाई अब 3.80 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म गुमराह 2019 में आई तमिल फिल्म थड़म की हिंदी रीमेक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनीय अभियंता के खिलाफ प्रमुख,उप- प्रमुख व पंचायत समिति के सदस्य बैठेंगे अनशन पर
    Next Article विशाल स्कोर बनाकर हारी RCB, रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल पूरन ने दिलाई जीत

    Related Posts

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.