नाला मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम आर को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।
संतोष कुमार , नाला।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम आर को लेकर नाला मध्य विद्यालय में जागरूकता रैली निकाला गया । इस जागरूकता रैली का नेतृत्व नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्स पदाधिकारी डॉक्टर नदियानंद मंडल ने किया। इस दौरान खसरा रुबेला को लेकर सभी बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगो को टीकाकरण को लेकर चेतावनी का संदेश दिया ।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नादियानंद मंडल ने बताया कि खसरा रूबेला एक संक्रामक रोग है , यह वायरस से फैलता है इसका लक्षण सर्दी, खांसी, तेज बुखार, सहित इस संक्रामक रोग के विभिन्न लक्षणों के बारे में बताया साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यह एक संक्रमण रोग है यह वायरस की तरह फैलता है इससे जान भी जा सकता है । यह जानलेवा बीमारी है इससे विकलांग होने का भी आशंका है तथा इससे असमय मृत्यु भी हो सकता है इसीलिए उन्होंने बच्चों की जागरूकता के रैली के माध्यम से लोगों को समझाया की टीकाकरण जरूरी है टीका अवश्य लगवाएं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक कृष्णकांत घोष , दयामय मंडल , सतीश कुमार मिर्धा, मनोज कुमार , मगाराम दास, डॉक्टर रामकृष्ण बाबू , मलेरिया सुपरवाइजर अमृतराज परवीन, बीपीएम जितेंद्र कुमार पप्पू ,शांतिमय मंडल ,स्वरूप कुमार सहित सभी शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

