जमशेदपुर पुलिस प्रशासन ,भारतीय जनता पार्टी की पांच सदस्यीय टीम सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में हालात का जायजा लिया
जमशेदपुर:कदमा के शास्त्री नगर में भड़की हिंसा एवं जमशेदपुर पुलिस प्रशासन के एक्शन में आने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की पांच सदस्यीय टीम सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में जिले की उपायुक्त एवं एसएसपी से हालात का जायजा लिया. टीम में सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा जेबी तुबिद, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण टुडू एवं जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हैं. यह बैठक सर्किट हाउस में चल रहा है. उधर एसएसपी प्रभात कुमार ने भाजपा नेता अभय सिंह के गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा दंगा भड़काने के मामले में अभय सिंह की संलिप्तता सामने आयी है. जिन्हें विधि सम्मत गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक करीब 70 से भी ज्यादा लोग चिन्हित किए गए हैं, जिनके खिलाफ कार्यवाई की तैयारी की तैयारी की जा रही है. दोषी जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे.
रविवार को कदमा के शास्त्रीनगर में भड़के हिंसा के बाद जमशेदपुर पुलिस- प्रशासन एक्शन मोड में है. एक तरफ जहां शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस दंगाइयों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटी है. इसी कड़ी में सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे जमशेदपुर के करीब एक दर्जन थानों की पुलिस भाजपा नेता अभय सिंह के काशीडीह स्थित आवास पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस उनसे दंगा के संबंध में पूछताछ कर रही है., उन्हें बिस्टुपुर थाना लेकर जाया गया था, जिसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल मेडिकल चेक अप के लिए लाया गया था, उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेजा गया.उधर हिंसा ग्रस्त इलाकों में शांति बनी हुई है. शहर के सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया है. शहर में पुलिस लगातार कैंप कर रही है. हर चौक चौराहों एवं चेकनाकाको पर सख्ती बढ़ा दी गई है. इधर सभी प्रमुख कंपनियों के इंटरनेट शाम तक के लिए बंद कर दी गई है. इसका असर जमशेदपुर से सटे जिलों में भी देखा जा रहा है.

