Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संबंधित लाइब्रेरियन को पुस्तकालयों में उपलब्ध कराए जा रहे प्रत्येक पुस्तक में पुस्तकालय का मुहर लगाने एवं पंजी में संधारित करने का मिला निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    संबंधित लाइब्रेरियन को पुस्तकालयों में उपलब्ध कराए जा रहे प्रत्येक पुस्तक में पुस्तकालय का मुहर लगाने एवं पंजी में संधारित करने का मिला निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) द्वारा आज समाहरणालय परिसर से जिले के सभी 118 सामुदायिक पुस्तकालयों हेतु 119 – 119नई पुस्तकों का सेट , 1- 1 बुकसेल्फ एवं 20 बेहतर परफॉर्मेंस करनेवाले चयनित पुस्तकालयों के लिए स्मार्ट क्लास संचालन हेतु इंटरएक्टिव पैनल इन्वर्टर के साथ कराया गया उपलब्ध

    प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण 119-119 नई पुस्तकों के सेट एवम उसे रखाव के लिए 1- 1 बुकसेल्फ सभी पुस्तकालयों को उपलब्ध कराया जा रहा है, आशा है कि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा वर्ग इसका सकारात्मक लाभ उठाएंगे – उपायुक्त, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज

    संबंधित लाइब्रेरियन को पुस्तकालयों में उपलब्ध कराए जा रहे प्रत्येक पुस्तक में पुस्तकालय का मुहर लगाने एवं पंजी में संधारित करने का मिला निर्देश

    पुस्तकों की कमी से लाइब्रेरी में पढ़ने वाले जिले के छात्र छात्राओ एवं युवाओं को कठिनाई नहीं हो, इसके लिए आज दिनांक 08.04.2023 को उपायुक्त, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के पहल पर समाहरणालय जामताड़ा परिसर से सभी 118 सामुदायिक पुस्तकालयों में नई पुस्तकों का सेट,बुकशेल्फ एवम 20 चयनित पुस्तकालयों में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए इंटरएक्टिव पैनल इन्वर्टर के साथ उपलब्ध कराए जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    जिसमें इस मौके पर उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) द्वारा संबंधित पुस्तकालय के मुखिया एवं लाइब्रेरियन को प्रति लाइब्रेरी 119 – 119 किताबों का एक एक सेट एवम 1- 1 बुकशेल्फ सभी 118 सामुदायिक पुस्तकालयों को उपलब्ध कराया गया।

    वहीं उपायुक्त द्वारा पूर्व से चयनित 20 पुस्तकालयों में स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु एक एक इंटरएक्टिव पैनल इन्वर्टर लाइब्रेरियन एवं मुखिया को प्रदान किया।

    उपायुक्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सभी लाइब्रेरी में अच्छे एवं उपयोगी पुस्तकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हो, इसी को ध्यान में रखकर आज प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण 119-119 नई पुस्तकों के सेट एवम पुस्तकों के रख रखाव के लिए 1- 1 बुक सेल्फ सभी पुस्तकालयों को उपलब्ध कराया जा रहा है। हम आशा करते हैं कि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा वर्ग इसका सकारात्मक लाभ उठाकर खूब मन से पढ़ाई करेंगे तथा समाज एवं जिला का नाम रौशन करेंगे।

    उन्होंने इस दौरान मौजूद लाइब्रेरियन, मुखिया आदि को भी निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी का काफी अहम दायित्व है इसे सही मायनों में क्रियान्वित करना। लाइब्रेरी में सिर्फ पुस्तक एवं संसाधन रहने से कुछ फायदा नहीं होगा, जब तक कि इसका सदुपयोग नहीं किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुस्तकों में संबंधित लाइब्रेरी का मुहर लगाकर इसे पंजी में अवश्य संधारित करेंगे। साथ ही लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवं युवाओं को बिना किसी भेदभाव के पुस्तकों को उपलब्ध कराएंगे।

    वहीं उन्होंने स्मार्ट क्लास के लिए 20 इंटरएक्टिव पैनल, इन्वर्टर के साथ उपलब्ध कराते हुए कहा कि लाइब्रेरी के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए अभी 20 सामुदायिक पुस्तकालय को स्मार्ट क्लास सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। कहा कि आप लोग इसका ध्यान रखेंगे कि इसका उपयोग सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई लिखाई एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हो, किसी भी परिस्थिति में इसका उपयोग मनोरंजन प्रयोजनों में नहीं हो।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा, नारायणपुर, कुंडहित, करमाटांड, नाला एवं अंचल अधिकारी फतेहपुर, अंजली फेरो अलॉयज के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी सहित मुखिया लाइब्रेरियन आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 अप्रैल को केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा से मिजिल्स रुबेला कैंपेन का होगा विधिवत शुभारंभ
    Next Article बलिदानियों का त्याग व समर्पण राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेंगा :मानस मिश्रा

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.