Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में हुए शामिल
    Breaking News Headlines

    कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज गुरूवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए. अनिल एंटोनी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली. वे इससे पहले केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक थे. बीबीसी डॉक्युमेंट्री विवाद के बाद अनिल एंटनी ने जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी. भाजपा नेता पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने आज एक औपचारिक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस नेता का अपनी पार्टी में स्वागत किया.

     

     

     

    गौरतलब है कि अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं जो केंद्रीय रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अनिल एंटनी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है. उन्होंने कहा कि अनिल एंटनी एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं. उनके विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के समान हैं. पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस के एक बहुत ही शुभ दिन पर अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हुए हैं. अनिल ने हाल ही में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री कॉन्ट्रो के बारे में कहा था कि कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों पर पहुंच रही है. बीजेपी वह पार्टी है जो भारत और उसके 140 करोड़ नागरिकों की परवाह करती है. हमें उन पर पूरा विश्वास है. दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जो सत्र को ठीक से नहीं चलने दे रही.

     

     

    हिंदी में अपने भाषण की शुरूआत करते हुए अनिल एंटनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पास अगले पच्चीस साल में देश को विकसित देश बनाने के लिए एक विजन है. एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं. पिता कांग्रेस के दिग्गज नेता है उनकी प्रतिक्रिया वाले सवाल पर अनिल ने कहा कि वे मेरे पिता है, उनके प्रति पूरा सम्मान है और प्यार है, लेकिन हमारी ओपिनियन अलग है. आगे भी उनका मेरे लिए और मेरा उनके लिए प्यार और सम्मान वैसा ही रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशा मुक्ति को जीविका दीदियों ने घर- घर चलाया अभियान
    Next Article देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार: नये केसों में 24 घंटे में 13 प्रतिशत का इजाफा

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.