Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी के फोन न उठाने पर नाराज पति ने घर पहुंचकर पत्नी को मारा चाकू
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पत्नी के फोन न उठाने पर नाराज पति ने घर पहुंचकर पत्नी को मारा चाकू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी के फोन रिसीव न करने पर नाराज पति पंजाब से अचानक घर पहुंचा और पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया. बीच बचाव के लिए आए गांव के एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया. दोनों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

     

     

     

     

    दरअसल, पूरा मामला आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव का है. जहां के निवासी कंचन के मुताबिक, उसका पति प्रमोद रोजी रोटी के लिए पंजाब में रहता है. फोन पर बात करने के दौरान उसका पति के साथ कुछ विवाद हो गया था. इसके बाद से वह पति का फोन रिसीव नहीं कर रही थी, जो पति को नागवार लगा और अचानक शाम को प्रमोद पंजाब से घर पहुंचा और उसके साथ विवाद करने लगा. उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि प्रमोद ने अपनी पत्नी कंचन पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.वहीं मारपीट होने की जानकारी मिलने पर गांव का सत्यम बीच बचाव के लिए पहुंचा तो पति ने चाकू से हमलाकर उसे भी घायल कर दिया. घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया. घायल कंचन व सत्यम को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

     

     

    इसके साथ ही घायल सत्यम ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोन लेने वालों को मिली राहत की सांस : RBI ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट, कर्ज पर असर नहीं
    Next Article 8 अप्रैल के रांची बंद का केंद्रीय सरना समिति ने किया समर्थन

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.