Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोन लेने वालों को मिली राहत की सांस : RBI ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट, कर्ज पर असर नहीं
    Breaking News Headlines

    लोन लेने वालों को मिली राहत की सांस : RBI ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट, कर्ज पर असर नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    घर खरीदारों और होम-ऑटो लोन लेने वालों के लिए राहत भरी खबर है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में मौद्रिक नीति समिति ने एक साल में पहली बार रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. बैठक के बाद गवर्नर दास ने बताया कि रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर बनाए रखा जाएगा. मई, 2022 से अब तक रेपो रेट में 6 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है. इस दौरान कुल 2.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ाया गया है.

     

     

     

    रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर कॉमर्शियल बैंक आरबीआई से पैसे उधार लेते हैं. होम-ऑटो सहित ज्‍यादातर खुदरा कर्ज इसी रेपो रेट पर आधारित होते हैं. इस बार रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं होने से बैंक भी खुदरा लोन की ब्‍याज दरें नहीं बढ़ाएंगे, जिसका घर खरीदारों को सीधा लाभ मिलेगा. गवर्नर दास ने कहा है कि महंगाई के कंफर्ट जोन में होने की वजह से इस बार रेपो रेट नहीं बढ़ाया गया. हालांकि, अमेरिकी फेडरल बैंक और ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में भी अपनी ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि रिजर्व बैंक भी रेपो रेट बढ़ाएगा.

     

     

     

    दुनियाभर में बढ़ती महंगाई और महंगे होते कर्ज को लेकर भारतीय बैंकों ने रिजर्व बैंक के सामने चिंता जताई थी. उनका कहना था कि महंगाई और ब्‍याज दरों का संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार रेपो रेट बढ़ाना ठीक नहीं. हालांकि, हमारा काम यहीं खत्‍म नहीं होता. अगर हालात काबू में नहीं रहते तो एमपीसी की अगली बैठक में रेपो रेट को फिर से बढ़ाया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनुमान जयंती पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, भक्ति में लीन दिखे पवनपुत्र
    Next Article पत्नी के फोन न उठाने पर नाराज पति ने घर पहुंचकर पत्नी को मारा चाकू

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.