Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हनुमान जयंती पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, भक्ति में लीन दिखे पवनपुत्र
    Breaking News Headlines सिनेमा

    हनुमान जयंती पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, भक्ति में लीन दिखे पवनपुत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है. आदिपुरुष में भगवान राम, लक्षमण, सीता और हनुमान की कहानी को दिखाया जाएगा. हालांकि फिल्म की कहानी और लुक्स को लेकर काफी बवाल हो रहा है. अब हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म मेकर्स ने पवनपुत्र हनुमान का एक नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में हनुमान राम भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं.

     

     

     

    पोस्टर में हनुमान के लुक को थोड़ा बदला हुआ दिखाया गया है. जिस लेदर की जैकेट को लेकर विवाद हो रहा था वो पोस्टर में दिखाई नहीं दे रही है. पोस्टर में हनुमान को रुद्राक्ष की माला और जनेऊ धारण किए हुए दिखाया गया है. एक बड़ी शिला पर बैठे हनुमान राम भक्ति में लीन हैं. बैकग्राउंड में राम यानि प्रभास का चेहरा दिखाई दे रहा है. प्रभास ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है. राम के भक्त और रामकथा के प्राणजय पवनपुत्र हनुमान!. बता दें आदिपुरुष में हनुमान का किरदार एक्टर देवदत्त गजानन निभा रहे हैं. देवदत्त खुद हनुमान भक्त हैं. देवदत्त कई मराठी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. उनकी फिटनेस की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

     

     

    इससे पहले आदिपुरुष का एक पोस्टर रामनवमी के मौके पर रिलीज किया गया था. इस पोस्टर में राम, सीता, लक्षमण और हनुमान को दिखाया गया है. पोस्टर को लेकर काफी विवाद हो रहा है. पोस्टर में जनेऊ और सीता माता की मांग में सिंदूर न दिखने पर बवाल हो रहा है. वहीं इससे पहले आदिपुरुष के टीजर को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था. टीजर में दिख रहे हनुमान के लुक और वेश-भूषा को लेकर विवाद शुरू हुआ था. टीजर में हनुमान को लैदर की पट्टीनुमा जैकेट पहने दिखाया गया है जिसे लेकर विरोध किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा टूटा
    Next Article लोन लेने वालों को मिली राहत की सांस : RBI ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट, कर्ज पर असर नहीं

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.