Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा टूटा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आंध्र प्रदेश  -: विशाखापट्टनम में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. बदमाशों ने विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया और जमकर पथराव किया, जिससे C-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. इस घटना के बाद ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय को पुनर्निर्धारित करना पड़ा. डिविजनल रेलवे मैनेजर के अनुसार यह ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से रखरखाव के लिए कोच केयर सेंटर जा रही थी तभी उसपर पथराव किया गया.

     

     

     

    समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, वाल्टेयर डिवीजन रेलवे की आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, क्योंकि बदमाशों द्वारा पथराव के कारण C-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया था. इससे पहले जनवरी में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान पथराव हुआ था. विशाखापट्टनम में कांचरापलेम के पास वंदेभारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था.

     

     

     

    डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने ANI को बताया कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. कांचरापलेम के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कोच पर पथराव करने के बाद नई वंदे भारत ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए. यह ट्रेन मेंटेनेंस के लिए विशाखापट्टनम पहुंची थी. हम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं. हमारी आरपीएफ पुलिस उनकी तलाश कर रही है. एक बार जब वे पकड़ लेंगे तो ईमानदारी से दंडित करेंगे. रेलवे जनता के पैसे की है. मैं उन लोगों से अपील करता हूं जो इस तरह की चीजें नहीं करते हैं. खिड़की के शीशे की कीमत करीब एक लाख आंकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब ने दर्ज की दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 5 रन से हराया
    Next Article हनुमान जयंती पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, भक्ति में लीन दिखे पवनपुत्र

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.