Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब ने दर्ज की दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 5 रन से हराया
    Breaking News Headlines खेल

    पंजाब ने दर्ज की दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 5 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली  -:  इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आठवां मुकाबला बुधवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम को पांच रन से जीत मिली है. दरअसल, पंजाब द्वारा दिए गए 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी.  लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के बल्लेबाज कुछ खास लय में नजर नहीं आए. कैप्टन संजू सैमसन ने 25 गेंद में सर्वाधिक 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 36 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 32 रन का प्रमुख योगदान दिया. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रविचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे

     

     

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन और युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह अच्छे लय में नजर आए. टीम के लिए धवन ने जहां 56 गेंदों का सामना करते हुए 153.57 की स्ट्राइक रेट से 86 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए. पंजाब ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था.  जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने लगातार विकेट खोये। जोस बटलर की जगह सलामी बल्लेबाज करने उतरे अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए। पारी की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले यशस्वी 11 और जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 25 गेंद पर 42 जबकि रियान पराग ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए। लेकिन देवदत्त पड्डीकल पिच पर जूझते रहे। उन्होंने 21 रन बनाने के लिए 26 गेंदों का सामना किया।

     

     

     

    आखिरी 4 ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 69 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर ध्रव जुरेल और शिमरोन हेटमायर थे। 17वें ओवर में दोनों ने 16, 18वें ओवर में 19 और 19वें ओवर में 18 रन बना दिये। आखिरी ओवर में सैम करेन के खिलाफ उन्हें 19 रन बनाने थे। लेकिन सटीक गेंदबाजी के सामने राजस्थान 10 रन ही बना पाई। पंजाब ने मुकाबले को 5 रनों से अपने नाम कर लिया। नाथन एलिस ने 30 रन देकर बटलर, सैमसन, रियान पराग और पड्डीकल के विकेट लिये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनुमान जयंती: देशभर में अलर्ट, बंगाल में पैरामिलिट्री तैनात, दिल्ली में पुलिस कर रही पेट्रोलिंग
    Next Article वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

    Related Posts

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    June 9, 2026

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    June 9, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    वर्ल्ड ओसियन डे के मौके पर “पुनीत सागर अभियान 2026” के तहत नदी सफाई अभियान चलाया गया

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.