Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई  : केरल ट्रेन आग लगाकर 3 लोगों को मारने के बाद फरार चल रहे आरोपी शाहरुख सैफी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    मुंबई  : केरल ट्रेन आग लगाकर 3 लोगों को मारने के बाद फरार चल रहे आरोपी शाहरुख सैफी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2023Updated:April 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    मुंबई  -:  केरल की एक ट्रेन में कथित रूप से आग लगाकर 3 लोगों को मारने के बाद फरार चल रहे आरोपी शाहरुख सैफी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात महाराष्ट्र के रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार किया. सैफी पर आरोप है कि जब अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस पर रविवार,

     

     

     

    2 अप्रैल को रात करीब 9:45 बजे कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तब उसने कोई ज्वलनशील तरल डालकर अपने सह-यात्रियों को आग लगा दिया. इस घटना में एक साल का बच्चा और एक महिला सहित तीन लोग कोझिकोड के एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मृत पाए गए, जबकि आठ अन्य यात्री घायल हुए थे.

     

     

     

    शाहरुख सैफी अपने सिर की चोटों के इलाज के लिए रत्नागिरी सिविल अस्पताल आया था. ये चोट उसे केरल में ट्रेन से नीचे उतरते समय गिरने के कारण लगी थी. हालांकि, वह इलाज पूरा कराए बिना अस्पताल से भाग गया. इसके बाद, पुलिस ने रत्नागिरी इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और शाहरुख सैफी का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया. फिलहाल वह रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रत्नागिरी की हिरासत में है और उससे पूछताछ शुरू होनी बाकी है. इस आरोपी की पहचान नोएडा के रहने वाले शाहरुख सैफी के रूप में हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार
    Next Article सिक्किम: हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, सेना के लिए मौसम बना चुनौती,

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.