
सोमवार को जामताड़ा प्रखंड के चेंगईडीह गांव में इमरान अंसारी, के नेतृत्व पर चेंगईडीह के तुलसी चौक में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी की अध्यक्षता में जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इसमें प्रदेश से आए जामताड़ा जिला प्रभारी मदन महतो एवं विधानसभा प्रभारी शमशेर आलम जामताड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने भाग लिया। वही इस सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी पर केंद्र सरकार जुल्म कर रही है लोकतंत्र की हत्या कर रही है लोकतंत्र के मंदिर में जब राहुल गांधी केंद्र सरकार से सवाल पूछती है तू उनका माइक ऑफ कर दिया जाता है और मोदी जी के जो मित्रता अडानी जी से है उनके बारे में देश की जनता को जाना है कि अडानी के 20 हजार करोड़ रूपए के हिसाब मांगे तो स्पीकर ने माइक बंद कर दिया और केंद्र सरकार की साजिश से 2019 के एक केस में फंसा कर संसद की सदस्यता रद्द करा दी गई यह सरकार तानाशाही सरकार है इसी को लेकर आज हम सभी कांग्रेसी हर एक गांव तक यह आवाज को पहुंचाने को लेकर तात्पर्य है मौके पर नंदकिशोर सिंह, मुस्तफा अंसारी, खबिर अंसारी, अहसान, सराफत ,सहाबुद्दीन अंसारी, यूसुफ ,जाहिद मजहर, अख्तर, रऊफ, शमीम ,फिरोज, आसिफ, आदि कई ग्रामीण उपस्थित था

