महर्षि निखिलेश में मनाया गया वार्षिक महोत्सव
मुकेश रंजन की रिपोर्ट
रांची : महर्षि निखिलेश सेवा संस्था द्वारा संचालित महर्षि निखिलेश पब्लिक स्कूल कांके प्रखंड के पिठोरिया में वार्षिक उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विभा झा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों के द्वारा हिंदी एवं नागपुरी गाने पर किया गया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस विद्यालय के शिक्षक अर्थक मेहनत कर बच्चों को सर्वांगीण विकास करने का कार्य कर रहे हैं। सभी शिक्षक प्रशंसा के पात्र हैं। इस कार्यक्रम में उमाशंकर, गिरिजेश रॉय नीता दास, बेबी देवी, सुनीता विश्वकर्मा, सुनील, राकेश, अनूप एवं रंजीता सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।