Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो को ज्ञापन सौंपा गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड शिक्षा

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो को ज्ञापन सौंपा गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो को ज्ञापन सौंपा गया

    संतोष कुमार , नाला।

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। इस आवेदन में कहा गया है कि :–
    (1).श्रीमान सचिव महोदय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार रांची के पत्र 922 दिनांक 15/03/23 द्वारा निर्गत विद्यालयों हेतु आदर्श दिनचर्या का समयावधि प्रात कालीन 6:45 पूर्वाह्न से 2:00 अपराह्न तथा दिवाकालीन 8:45 पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक रखा गया है जो कि अप्रासंगिक और अमानवीय है। आप स्वयं अवगत है कि विद्यालय के आदर्श समयावधि जो आपकी विद्यार्थी जीवन में हुआ करता था 10:00 बजे पूर्वाहन से 4:00 अपराह्न दिवा कालीन ,एवं 6:30 पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाहन तक प्रातः कालीन । अपने न्यायालय में माननीय विधायक प्रदीप यादव जी भी झारखंड के शिक्षकों एवं विद्यार्थी एवं अभिभावकों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सरकार के आदेश का सुधार हेतु ध्यानाकर्षण कराये थे लेकिन आज तक कोई पुनर्विचार नहीं हुआ है अतः आप स्वयं विचार करें कि आदर्श समयावधि का सही रूपरेखा क्या होना चाहिए। यथासंभव सुधार हेतु आपसे अपेक्षा रखता हूं।
    (2).सरकार के समक्ष हमारे बहू प्रतीक्षित मांग सभी नियमों को शिथिल कर के शिक्षकों को एक बार ऐच्छिक अपने जिलों के अंदर जिला स्थानांतरण दीर्घ समय से सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं लेकिन आज तक इस दिशा में कोई समाधान नहीं हुआ है।
    (3). सभी राज्यों में कर्मचारी से लेकर प्राथमिक शिक्षकों को एक नियत समय अंतराल कार्य अवधि के बाद एमएसीपी वित्त उन्नयन जारी योजना के तहत वेतन वृद्धि का लाभ दी जाती है जो कि झारखंड में भी अन्य कर्मचारियों पर लागू है , लेकिन प्राथमिक शिक्षकों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। सरकार के समक्ष दीर्घ दिन से विभिन्न तरह से इस मांग को बार-बार रखा गया है लेकिन अभी तक समाधान की दिशा में कोई उचित कदम नहीं हुआ है।
    (4).झारखंड में सचिवालय के कर्मी एवं प्राथमिक शिक्षकों के लिए उत्क्रमित वेतनमान लागू करने का संकल्प झारखंड सरकार द्वारा ली गई थी लेकिन सचिवालय के कर्मी एवं सभी पदाधिकारियों को इसका लाभ प्रदान कर दिया गया था जबकि प्राथमिक शिक्षकों को इस लाभ से वंचित रखा गया है।
    इस आवेदन में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा इस विभिन्न पहलुओं पर अग्रिम चिंता व चर्चा करने का एवं सरकार के ध्यान आकृष्ट करने को कहा गया है।कार्यक्रम के इस अवसर पर शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार जिला महासचिव हरीश राम , जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष , जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार , कार्यालय सचिव रविकांत शर्मा, संगठन मंत्री दारिका राम , संयुक्त सचिव अमर नाथ दास , सुधीर कुमार , जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार , राकेश कांति घोष , गेडिया अध्यक्ष विमल कुमार सिंह , सचिव परिमल मरांडी , नाला सचिव जय कांत तिवारी , कुंडहित सचिव कृष्णा रजक, कुंडहित अध्यक्ष फिलिप सोरेन , राज्य प्रतिनिधि नवीन कुमार, सत्येंद्र कुमार सिन्हा , नाला कोषाध्यक्ष दिलीप रविदास , जिला प्रतिनिधि जामताड़ा सरोज प्रसाद खरवार , कर्मटांड सचिव खुर्शीद अनवर , विकास कुमार शिबू दास , राजन आसरे , तोहिद आलम , अरुण यादव , मोना जीनत मुर्मू आदि प्राय सभी शिक्षक गण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद नजरिया : संवेदनशील मामलों में प्रशासन पर सवाल उठाने से बेहतर है कानून-व्यवस्था बनाने में उसका समर्थन किया जाए….!
    Next Article भारत सेवा श्रमसंघ के आवासीय विद्यालय में हुई प्रवेश परीक्षा

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.