Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हार के लिए अकेले तेजस्वी ही नहीं, हम सभी हैं इसके जिम्मेदार : राबड़ी देवी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    हार के लिए अकेले तेजस्वी ही नहीं, हम सभी हैं इसके जिम्मेदार : राबड़ी देवी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : लोकसभा चुनाव में हार के लिए अकेले तेजस्वी नहीं, हम सभी दोषी हैं. मैं भी दोषी हूं. कोई बड़े नेता क्षेत्र में प्रचार के लिए नहीं गये. सभी अपने चुनाव में व्यस्त रहे. अकेले तेजस्वी क्या करता. वह तो दौ सौ से अधिक जगहों पर गया. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कहीं. वे शुक्रवार को राजद के 23वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. समारोह का आयोजन पार्टी के प्रदेश कार्यालय में किया गया था. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला हुआ है. इवीएम में भी गड़बड़ी हुई और भाजपा ने वोटरों को भी खरीद लिया.
    राबड़ी ने नेता व कार्यकर्ताओं को संघर्ष के रास्ते पर चलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ लोग बैठें और समीक्षा करें. नौजवानों और महिलाओं को जोड़ना होगा. सिर्फ सामाजिक न्याय से काम नहीं चलेगा. सभी को अपने साथ जोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का शरीर भले ही जेल में है, लेकिन उनका मन जनता के बीच में है. नौजवानों को वरिष्ठ लोगों से सीखना चाहिए.सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करते हुए संघर्ष के रास्ते पर चलना है. देश व राज्य में घोटाला हो रहा है. गरीबों ने हमेशा राजद का साथ दिया है. पुराना चावल ही पथ्य होता है. मोदी सरकार ने कोई घोषणा पूरी नहीं की. उन्होंने कहा कि टिकट बांटना कोई बड़ा काम नहीं है. नेता से लेकर कार्यकर्ता तक को जमीन पर काम करना होगा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला.
    समारोह में लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव तो पहुंचे, लेकिन उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यक्रम में शािमल नहीं हुए. समारोह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, तेजप्रताप यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांति सिंह, शक्ति सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, अबु दोजाना, विजय प्रकाश, शिवचंद्र राम, समीर महासेठ, सलीम जावेद, भोला यादव, उदय नारायण चौधरी सहित कई विधायकों ने भी संबोधित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोई भी कार्डधारी राज्य की किसी भी राशन दुकान से उठाव कर सकता है:मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Next Article जयपुर में जल शक्ति को लेकर कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.