Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोई भी कार्डधारी राज्य की किसी भी राशन दुकान से उठाव कर सकता है:मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड

    कोई भी कार्डधारी राज्य की किसी भी राशन दुकान से उठाव कर सकता है:मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में एक राज्य, एक राशन कार्ड की योजना लागू है. कोई भी कार्डधारी राज्य की किसी भी राशन दुकान से उठाव कर सकता है. राज्य के 13.71 लाख राशन कार्डधारियों ने अपने जिला से राशन का उठाव किया है. वहीं, 720 लाभुकों ने जिला से बाहर की दुकानों से राशन लिया है. देश में एक देश एक राशन कार्ड की योजना लागू होते ही झारखंड उससे पूरी तरह जुड़ जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सभी ग्राम पंचायत, नगर पर्षद व नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड के 10,000 रुपये का आकस्मिक कोष उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा सभी उपायुक्तों को भी पांच लाख रुपये का आकस्मिक कोष दिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में 29,26,776 लाभुकों को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलिंडर और चूल्हा दिया गया है. सितंबर के अंत तक और 14 लाख लोगों को एलपीजी और चूल्हा मिल जाना चाहिए. बैठक में ये लोग थे मौजूद : बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक न्याय को जिंदा रखने के लिए घर-घर जाना होगा: हेमंत सोरेन
    Next Article हार के लिए अकेले तेजस्वी ही नहीं, हम सभी हैं इसके जिम्मेदार : राबड़ी देवी

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.