Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए माइक्रोप्लान के तरह करें कार्य – उप विकास आयुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए माइक्रोप्लान के तरह करें कार्य – उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का बैठक संपन्न

    शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए माइक्रोप्लान के तरह करें कार्य – उप विकास आयुक्त

    आज दिनांक 29.03.2023 को उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबेला के टीकाकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    जिसमें मिजिल्स रुबेला के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य एवं एकीकृत बाल विकास योजना के प्रशिक्षण, शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण की स्थिति, माइक्रो प्लानिंग एवं इसके प्रचार प्रसार सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। इससे बचाव के लिए शत प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के सभी 04 स्वास्थ्य ब्लॉक के अंतर्गत कुंडहित एवं नाला में शत प्रतिशत तथा जामताड़ा में 89 प्रतिशत एवं नारायणपुर में 93 प्रतिशत प्रधानाध्यापकों को टीकाकरण अभियान के सफलता के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि माह अप्रैल 2023 से पांच सप्ताह के लिए जिले में मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले के 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका दिया जाएगा।

    जिसमे प्रथम दो सप्ताह विद्यालयों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। जिसका थीम *”हर घर का बच्चा, टीका पाए – कोई बच्चा छूट ना जाए” एवं हम सबने यह ठाना है, मिजल्स रुबेला से झारखंड को बचाना है”* रखा गया है।

    वहीं उन्होंने जिले में सभी स्वास्थ्य ब्लॉकों यथा जामताड़ा, कुंडहित, नाला एवं नारायणपुर में मिजिल्स रुबेला आउटब्रेक के बारे में जानकारी ली एवं टीकाकरण अभियान सफल हो इसके लिए कई अहम निर्देश दिए।

    *बेहतर समन्वय के साथ करें कार्य*

    वहीं उपायुक्त द्वारा रूटीन इम्यूनाइजेशन की जानकारी लेते हुए मिजिल्स रुबेला संक्रमण प्रभावित गांवों में एमआर 1 (9 माह से 5 वर्ष तक) एवं 2 (16 माह से 5 वर्ष तक) के टीकाकरण से वंचित शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि टीकाकरण हेतु जो भी लक्ष्य दिए गए हैं उसे प्राप्त करने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें। कार्यक्रम के सफलता के लिए उन्होंने प्रचार प्रसार को तेज करने का निदेश दिया साथ ही जिनका प्रशिक्षण लंबित है उसका अविलंब प्रशिक्षण पूर्ण करने सहित अन्य दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा की सभी प्रखंडों में AEFI सेंटर स्थापित करते हुए Anaphylaxis Kit एवं AEFI Kit की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ।

    इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा,सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ अमोल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे, डॉ मंजुला मुर्मू, श्री अंतेश आनंद, श्रीमति संगीता लूसी बाला एक्का, एमओआईसी, सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आज प्रिवेंटेशन ऑफ ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज अमोंग चिल्ड्रेन एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग को लेकर ट्रेडर्स एसोसिएशन की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को का शास्त्री नगर में राम नवमी के अवसर पर हुआ भव्य स्वागत

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.