Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा,खडग़े बोले- पीएम मोदी भ्रष्ट हैं
    Breaking News Headlines राजनीति

    लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा,खडग़े बोले- पीएम मोदी भ्रष्ट हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2023Updated:March 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का बुधवार को 12वां दिन है. संसद में दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद लोकसभा को 12 बजे तक और उसके बाद 3 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. जबकि राज्यसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है.

     

     

     

    खडग़े बोले- पीएम मोदी खुद भ्रष्ट हैं

    इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी खुद भ्रष्ट हैं. वे उन लोगों को कुछ नहीं कह रहे हैं, जिन्होंने इस देश को लूटा. ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जेपीसी का गठन नहीं किया जा रहा है. खडग़े ने कहा कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत की सरकार है और भाजपा को इसमें महारत हासिल है. उन विधायकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया जिनके यहां से 8-10 करोड़ रुपए बरामद किए गए. यहां अगर विपक्ष के किसी नेता के घर से पैसा मिल जाए तो भाजपा उसे बहुत बड़ा मुद्दा बना लेती है. भाजपा श्वष्ठ को बुला लेती है.

    वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई है. कार्यवाही शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद में आंबेडकर की मूर्ति के सामने सेव डेमोक्रेसी, फेडरलिज्म एंड पार्लियामेंट के बैनर और पोस्टर थामे हुए धरना दिया.

    बता दें कि मंगलवार को दोनों सदनों में हंगामे की वजह से कार्यवाही नहीं हो पाई थी. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने राहुल और अडाणी मामले को लेकर वेल में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दी. कुछ सांसदों ने स्पीकर के सामने आकर काले कपड़े दिखाए. इसके बाद सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

     

     

     

    दूसरा चरण चढ़ा हंगामे की भेंट

    बता दें कि बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च को शुरू हुआ था. पिछले दस दिन में संसद की ज्यादातर कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी विपक्ष सांसदों ने राहुल गांधी के निलंबन का मुद्दा और जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे.

    दरअसल राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार के प्रति और ज्यादा हमलावर हो गए हैं. वहीं बीजेपी ने भी अपने रूख पर अड़ी है. बीजेपी लगातार राहुल गांधी की माफी की मांग पर अड़ी है. इसके साथ ही कई पार्टियां भी सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग को लेकर सरकार पर हमलावर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग का ब्लड बैंक मे 79वा मासिक रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान
    Next Article रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की बैठक, क्षेत्र के पुलिस के अधिकारियों को दिया गया दिशा निर्देश

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.