Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल के समर्थन में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए हरीश रावत समेत कई नेता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल के समर्थन में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए हरीश रावत समेत कई नेता

    News DeskBy News DeskMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल के समर्थन में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए हरीश रावत समेत कई नेता

    सचिवालय के पत्र में दिये गये विवरण का पालन करेंगे: राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखकर कहा कि लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद अपने सरकारी बंगले को खाली करने के संबंध में वह अपने अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए सचिवालय के पत्र में दिये गये विवरण का पालन करेंगे।

    आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आपराधिक मानहानि के एक मामले में गत सप्ताह राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिये जाने के मद्देनजर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें नोटिस भेजकर 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। राहुल गांधी ने 12 तुगलक लेन स्थित बंगले को खाली करने के संबंध में 27 मार्च, 2023 को मिले पत्र के लिए सचिवालय का आभार जताते हुए कहा, ‘पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सदस्य होने के नाते, यह जनता का जनादेश है, जिसके प्रति मैं यहां बिताये समय की सुखद स्मृतियों का ऋणी हूं।’नोटिस भेजने वाली लोकसभा सचिवालय की एमएस शाखा को लिखे पत्र में राहुल ने कहा कि अपने अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए वह सचिवालय के पत्र में दिये गये विवरण का पालन करेंगे।

    राहुल के समर्थन में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए हरीश रावत समेत कई नेता

    मानहानि मामले पर राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी को लेकर मंगलवार को पार्टी ने दिल्ली के लाल किले से टाउन हॉल तक लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला
    मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन और मार्च किए जाने की अनुमति देने से इनकार किया था. इसके चलते कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है.

    निकाला जा रहा था मशाल शांति मार्च

    इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पार्टी के सभी सांसद और नेता मंगलवार शाम 7 बजे लाल किले से टाउन हॉल तक ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ में हिस्सा लेंगे. साथ ही उन्होंने बताया था कि अगले 30 दिनों में देशभर में ब्लॉक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ‘जय भारत सत्याग्रह’ का आयोजन किया जाएगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की नींव हिला दी :पीएम मोदी
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.