Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मामला लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए उठाया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सांसद विद्युत वरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मामला लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए उठाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मामला लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए उठाया ।उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर टाटा जो औद्योगिक घराने के नाम से मशहूर है तथा टाटा जैसे बड़े उद्यमी स्थापित हैं। एमएसएमई का एक बड़ा सेक्टर भी आदित्यपुर में है और एमएसएमई एवं ऑटोमोबाइल सेक्टर में छोटे-बड़े उद्योगों को मिलाकर लगभग दो हजार उद्योग स्थापित हैं तथा यहाँ माइंस का भी बहुत बड़ा क्षेत्र है। इसलिए केंद्र सरकार ने यहां पर स्थित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी और एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए लगभग सौ करोड़ रुपये आवंटित भी किये है। उक्त एयरपोर्ट की स्वीकृति के बाद जनवरी 2019 में भारत सरकार के द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया था। परंतु उक्त एयरपोर्ट का अभी तक वन विभाग के द्वारा एनओसी न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। उक्त मामले को मैने दिनांक 7 फरवरी 2023 को लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया था, जिसका जवाब माननीय राज्यमंत्री नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार, जनरल डॉ० वी० के० सिंह जी का पत्र के माध्यम से दिनांक 28 फरवरी 2023 प्राप्त हुआ है। उक्त पत्र में कहा गया है पर्यावरण मूल्यांकन समिति ने देखा कि प्रस्तावित स्थल जंगलों में पड़ता है जो बड़ी संख्या में हाथियों का निवास स्थान है और हाथी गलियारे के रूप में जाना जाता है। दिनांक 25.9.2020 की बैठक में यह निष्कर्ष निकाला कि प्रस्तावित स्थल हवाईअड्डे के विकास के लिए उपयुक्त नहीं है तथा समिति वर्तमान स्थल चयन से सहमत नहीं थी और परियोजना के प्रस्ताव को एक वैकल्पिक स्थल का पता लगाने के लिए कहा गया है।

    सांसद श्री महतो ने कहा उपरोक्त जवाब से मुझे घोर निराशा हुई है क्योंकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक एक भी हाथी को यहां के लोगों ने देखा नहीं है तो हाथियों का गलियारा कहां से हो जाएगा। अब पता नहीं कौन सी चयन समिति है कब वह गई स्थल निरीक्षण करने इसका भी स्थानीय सांसद होने के नाते मुझे कभी जानकारी नहीं मिली। पूर्व में उक्त स्थान पर वन विभाग के सीसीएफ तीन डीएफओ ने कहा था कोई दिक्कत नहीं है उस वक्त एयरपोर्ट अथॉरिटी के पदाधिकारी भी वहां उपस्थित थे। उक्त स्थान के 500 मीटर की दूरी पर NH एवं 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है। पूर्व में भी वन विभाग एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा कम से कम 10 बार उक्त स्थल का निरीक्षण किया था और कहा गया था की जंगली बांसों का झुंड है जिसे हटा लिया जाएगा।
    अतः केंद्र सरकार , राज्य सरकार से वार्ता करके वन भूमि का अनापत्ति प्रमाण निर्गत कराते हुए धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की कार्य को प्रारंभ किया जाय, ताकि यहाँ पर एयरपोर्ट बन जाने से केवल झारखण्ड ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, मिदनापुर, झाड़ग्राम. पुरुलिया और ओडिशा के बारिपदा मयूरभंज और बालेश्वर भी जमशेदपुर जैसे बड़े शहर से जुट जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने कहा- किसान पाठशाला के माध्यम से उन्नत कृषि के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना’ हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.