Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में 3 बच्चों एवं हमलावर सहित 7 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines शिक्षा

    अमेरिका के स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में 3 बच्चों एवं हमलावर सहित 7 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    अमेरिका के टेनेसी प्रांत के नैशविले में एक प्राइवेट स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में तीन बच्चों एवं हमलावर सहित 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं फायरिंग में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास कम से कम दो असॉल्ट राइफलें और एक हैंडगन थी. इसके साथ ही पुलिस ने हमलावर के भी मारे जाने की बात कही है. गोलीबारी के दौरान स्कूल में नर्सरी से लेकर छठी कक्षा तक के लगभग 200 छात्र मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि महिला शूटर की उम्र 19 साल से कम है. पीडि़तों को मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रन अस्पताल ले जाया गया, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.

     

     

     

     

    किश्चियन स्कूल में की गई गोलीबारी में 3 बच्चे, 3 वयस्क और 1 संदिग्ध के मारे जाने की जानकारी आई है. वहीं वेंडरबिल्ट के मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के प्रवक्ता जॉन हाउजर ने तीन बच्चों को अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित करने की बात कही. हमले का शिकार हुए स्कूल का नाम वाचा स्कूल बताया जा रहा है. घटनास्थल पर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है. मेट्रोपॉलिटन नैशविले पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि संदिग्ध हमलावर मर चुका है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के पीछे का कारण क्या है. पुलिस ने भी यह नहीं बताया है कि हमलावर पुलिस की गोली से मरा या उसने आत्महत्या कर ली.

     

     

     

     

    नैशविले अग्निशमन विभाग ने कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जबकि अस्पताल ने तीन बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है. स्कूल की वेबसाइट के अनुसार वाचा स्कूल की स्थापना वाचा प्रेस्बिटेरियन चर्च ने 2001 में की थी. इसमें करीब 200 छात्र पढ़ते हैं. स्कूल में प्रीस्कूल से कक्षा 6 तक की पढ़ाई होती है. यहां अमेरिकी स्कूल में लगातार बढ़ती गोरीबारी की घटनाओं को देखते हुए 2022 में एक एक्टिव शूटर प्रोग्राम भी आयोजित किया गया था. इस दौरान ऐसी घटना के दौरान बचने के गुर सिखाए गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्किनफिट ड्रेस में क्लो कार्दशियन का स्टाइलिश लुक
    Next Article स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला: देश-विदेश और संसद में झूठ बोलते हैं राहुल गांधी

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.