Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान ने जीता आखिरी टी-20 मैच, अफगानिस्तान ने पहली बार जीती सीरिज
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान ने जीता आखिरी टी-20 मैच, अफगानिस्तान ने पहली बार जीती सीरिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पाकिस्तान ने शारजाह में क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी20 मैच में मेजबान अफगानिस्तान को हराकर 3 मैचों की सीरीज को 1-2 से खत्म किया. अफगानिस्तान ने लगातार दो टी20 जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी. तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान अफगान टीम 18.4 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे अधिक 21 रन की पारी खेली. अनुभवी विकेटकीपर ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने 18 जबकि मोहम्मद नबी ने 17 रन का योगदान दिया. कप्तान राशिद खान 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पाकिस्तान की ओर से एहसानुल्लाह और कप्तान शादाब खान ने 3-3 विकेट चटकाए. इमाद वसीम, जमान खान और मोहम्मद वसीम जूनियर के खाते में एक एक विकेट गए.

     

     

     

    इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए . ओपनर सैम अयूब ने सबसे अधिक 49 रन की पारी खेली जबकि शादाब खान 28 रन बनाकर आउट हुए. इफ्तिकार अहमद ने 25 गेंदों पर 31 रन बनाए वहीं शफीक ने 23 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से स्पिनर मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए वहीं फजहलक फारुकी , नबी, फरीद अहमद, राशिद खान करीम जनत ने एक एक विकेट चटकाया.

     

     

     

     

    शादाब खान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नबी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. अफगानिस्तान ने पहला टी20 छह विकेट से जीता था जबकि दूसरे टी20 में उसने 7 विकेट से बाजी मारी थी. अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कोई सीरीज जीती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, कहा- सरकारी बंगला खाली करो

    Related Posts

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.