Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के नेतृत्व में मानगो में हटाये गये अतिक्रमण पर स्थानीय लोगों ने जाहिर की खुशी, कहा- सुगम होगी यातायात व्यवस्था
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के नेतृत्व में मानगो में हटाये गये अतिक्रमण पर स्थानीय लोगों ने जाहिर की खुशी, कहा- सुगम होगी यातायात व्यवस्था

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के नेतृत्व में मानगो में हटाये गये अतिक्रमण पर स्थानीय लोगों ने जाहिर की खुशी, कहा- सुगम होगी यातायात व्यवस्था

    नए स्थाई दुकान मिलने पर दुकानदारों ने जताया जिला प्रशासन का आभार

    गरीब लोगों एवं महिला दुकानदारों को दुकान आवंटन में प्राथमिकता… उपायुक्त

    जिले की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के आदेशानुसार मानगो-डिमना रोड में चलाये गए अतिक्रमण अभियान पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है । गौरतलब है कि शनिवार देर रात उपायुक्त द्वारा मानगो क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देश के आलोक में रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उपायुक्त के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एसडीओ धालभूम श्री पीयूष सिन्हा तथा जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी मौजूद रहे। सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने में डिवाइडर पर लगाये जाने वाले दुकान तथा सड़कों का भी अतिक्रमण कर सब्जी, चाय नास्ता, मिट्टी बर्तन, टोकरी झाड़ु, होटल आदि दुकान खुल जाने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या होती थी । रविवार देर शाम में अतिक्रमण हटाओ अभियान धालभूम शुरू किया गया जो करीब रात 11 बजे खत्म हुआ । अतिक्रमण हटाने के पहले रविवार सुबह से ही नगर निगम कार्यालय द्वारा सघन माइकिंग करते हुए दुकानदारों को खुद से दुकान हटाने की अपील की जा रही थी जिसपर कुछ दुकानें स्वत: हटाई भी गईं । कुछ लोग जिनका अतिक्रमण बड़ा था उन्हे समय भी दिया गया ताकि मौके से वे अपना सामान ले जाएं ताकि आर्थिक रूप से कोई बड़ी क्षति नहीं हो । स्थानीय लोगों ने कहा कि मानगो में जाम लगना रोज की समस्या थी जिससे छुटकारा मिल जाना अच्छी बात है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण गाड़ियां रेंगती थी या दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती थी जिससे अब राहत मिलेगी।

    *अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नए दुकानों का आवंटन*

    जिला प्रशासन द्वारा एक तरफ अतिक्रमण हटाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर रविवार देर शाम से ही लोगों को मानगो पुल के पास बने स्थाई दुकानों का आवंटन भी करना शुरू कर दिया गया । अतिक्रमण हटाने के दौरान तोड़े गए दुकानों के संचालकों ने नई दुकान मिलने पर खुशी जाहिर किया है । जिले की उपायुक्त ने सबसे पहले गरीब तथा महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुकान आवंटन का आदेश दिये हैं। दुकान आवंटन की प्रक्रिया आज भी जारी है। नगर निगम पदाधिकारी श्री सुरेश यादव ने बताया कि जल्द से जल्द सभी दुकानदारों को उनके नए दुकान में शिफ्ट कर दिया जाएगा । मानगो पुल के पास बनाये गए स्थाई दुकान में सबसे पहले मोची का कार्य करने वाले दुकानदार को शिफ्ट किया गया। उन्होने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले सड़क किनारे खुला आसमान में दुकान लगाते थे, सारा सामान शाम होते ही घर समेटकर ले जाना पड़ता था, पक्का छत का दुकान मिल जाने से अब वो समस्या नहीं होगी, शटर में ताला लगाकर आराम से घर जा सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, कहा- सुदूर दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.