Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता : प्रियंका गांधी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता : प्रियंका गांधी

    News DeskBy News DeskMarch 26, 2023Updated:March 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता : प्रियंका गांधी

    भाजपा की ओबीसी पिच का मुकाबला करते हुए रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोर देकर कहा कि वह ओबीसी समुदाय से ही आते हैं और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं

    जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सैकड़ों कांग्रेस जनों द्वारा सत्याग्रह आंदोलन चलाया

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि देश को जोड़ने के लिए हज़ारों किलोमीटर चलने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी भी देश का अपमान नहीं कर सकता है। वहीं कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ रविवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया। प्रियंका यहां महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर एक सभा को संबोधित कर रही थीं। राहुल गांधी को 2019 के एक आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की अदालत द्वारा दोषी पाये जाने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया।

    प्रियंका ने कहा कि समय आ गया है कि ‘अहंकारी सरकार’ के खिलाफ आवाज उठाई जाए क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और इसके लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया है और जनता इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी। राजघाट के बाहर ‘संकल्प सत्याग्रह’ में जमा हुए लोगों से वाद्रा ने कहा कि मेरे परिवार ने खून से इस देश में लोकतंत्र को सींचा है। हम इस देश में लोकतंत्र के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कांग्रेस के महान नेताओं ने इस देश में लोकतंत्र की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है और हम अब चुप रहने वालों में से नहीं हैं।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी और संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद भाजपा की ओबीसी पिच का मुकाबला करते हुए रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोर देकर कहा कि वह ओबीसी समुदाय से ही आते हैं और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं।

    उन्होंने राजघाट पर कांग्रेस के ‘संकल्प सत्याग्रह’ कार्यक्रम में कहा, मैं माली सैनी समुदाय से हूं.. और विधानसभा में (समुदाय से) सिर्फ एक विधायक है, वह मैं खुद हूं, लेकिन मैं राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं।

    उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे लोगों को बताना चाहिए कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी ओबीसी समुदाय से हैं।

    गुजरात की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को उनकी इस टिप्पणी पर कि मोदी सरनेम वाले सभी चोर हैं आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराए जाने के बाद से, भाजपा राहुल गांधी पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रही है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘कायर’ कहा और ये भी कहा कि वो ‘एक आदमी को बचाने के लिए सत्ता के पीछे छिपे हैं’

     

    जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सैकड़ों कांग्रेस जनों द्वारा सत्याग्रह आंदोलन चलाया

    आज दिनांक 26 मार्च 2023 को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की लोकसभा संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध में जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सैकड़ों कांग्रेस जनों द्वारा सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सरदार बलजीत सिंह बेदी तथा सह प्रभारी शांतनु मिश्रा उपस्थित थेl कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस नेता श्री गुड्डू गुप्ता थेl उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय खान सचिव खगेन चंद्र महतो परितोष सिंह देबू चटर्जी राकेश तिवारी सुरेश धारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर भारत जोड़ो यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा फिरोज खान सफी अहमद खान सुनारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बबुआ झा मांगो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह कांग्रेस नेता राहुल गोस्वामी, मनोज झा ,मौलाना अंसार खान ,शेरू खान ,शाहिद इकबाल आमिर सोहेल ,फसर इमाम, रईस रिजवी, दुर्गा प्रसाद अतुल गुप्ता और सामात आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे कांग्रेस नेता संजय तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिद्धू कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी में उर्दू विषय के टॉपर हुए नसीमुद्दीन अंसारी
    Next Article प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये से क्षुब्ध होकर रामनवमी महोत्सव नहीं करेगी श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट, आयोजन स्थान और जुलूस रूट पर है बनावटी विवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.