Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में नक्सलियों का तांडव, पांच ट्रैक्टर में लगा दी आग, 40 लोगों ने किया ईंट भट्ठे पर हमला
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड में नक्सलियों का तांडव, पांच ट्रैक्टर में लगा दी आग, 40 लोगों ने किया ईंट भट्ठे पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पलामू  -:  नक्सलियों ने 40 की संख्या में ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों पर हमला किया. ईंट भट्ठे में काम कर रहे लोगों को बंधक बनाया, कुछ के साथ मारपीट की और पांच ट्रैक्टर में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठे से लेवी के लिए नक्सलियों ने डिमांड किया था. लेवी नहीं मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया. पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा में टीएसपीसी के उग्रवादियों ने सोमवार की रात ईंट भट्टे पर हमला कर दिया. यहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी बंधक बनाया गया. यहां खड़े पांच ट्रैक्टरों में आग लगा दी. उग्रवादियों की संख्या 30 से 40 के आसपास बताई जा रही है. कुछ हथियारबंद तो कुछ लोग लाठी-डंडे से लैस थे. सबके चेहरे ढके हुए थे.

     

     

     

    तीन कर्मचारियों को किया अगवा

    सोमवार की रात तकरीबन दस बजे 30 से 40 की संख्या में टीएसपीसी का दस्ता कंडा में संचालित एसकेएम ईट भट्टे पर पहुंच था. यह ईट भट्टा सत्या महतो का है. उग्रवादियों ने तीन कोयलामैन को अगवा कर लिया और भट्टा से कुछ दूर आगे ले जाकर उनसे पूछताछ की फिर उसे छोड़ दिया. इसकी थोड़ी देर बाद फिर नक्सलियों का दस्ता यहां पहुंचा और वहां खड़े पांच ट्रैक्टरों में आग लगा दी. ग्रवादियों का दस्ता यहां करीब आधे घंटे तक रहा. उग्रवादियों के मौके पर पहुंचते ही भट्टे पर काम रहे लोग भाग गए.

     

     

     

     

    लेवी ना देने की वजह से हुई कार्रवाई

    ईट भट्टा के मालिक सत्या महतो ने बताया कि दशहरा के समय भी लेवी की मांग की गई थी, लेकिन किसी ईट भट्टे वाले ने लेवी नहीं दी थी. इस घटना को अंजाम देने की एक वजह यह भी हो सकती है. ईट भ_ा में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि पूरब दिशा की ओर से आए थे. घटना को अंजाम देने के बाद पुन: उसी ओर चले गए. कई हथियारबंद थे और अपने चेहरे को ढक रखे थे. उग्रवादियों की ओर से किसी तरह का कोई पर्चा मौके पर नहीं छोड़ा गया.

    पुलिस लगातार मार रही है छापा

    इस घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और बिश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार मौके पर पहुंचे. छानबीन करते हुए उग्रवादियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है. एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि 3 ट्रैक्टर के इंजन वाले हिस्से में आग लगाई गई है. टीएसपीसी का दस्ता होने की संभावना है. पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है. जल्द ही नक्सली हमारी गिरफ्त में होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेनिफर ने बिखेरा ग्लैमरस, ब्लैक मैटेलिक थाई हाई स्लिट ड्रेस में फ्लॉन्ट की टोन्ड लेग्स
    Next Article निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बेतहाशा फीस वृद्धि एवं किताबों के अवैध मोटे कमीशन को अविलम बंद कराया जाये : नवनीत मिश्रा

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.