
उत्तम कुमार मुनि
नाला(जामताड़ा):झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को चकनयापाड़ा पंचायत सचिवालय में जल संरक्षण को लेकर एक कार्यशाला सह जागरूकता शिवीर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सुदर्शन टुडू ने की | इस अवसर पर जल संरक्षण को लेकर सबों ने अपना- अपना विचार व्यक्त किया | वक्ताओं ने कहा कि जल के बिना जग सुना अर्थात जल के बिना किसी जीव की कल्पना ही नहीं की जा सकती | वर्तमान में पृथ्वी का जल स्तर काफी नीचे चला गया है ,आने वाले दिन भयावह हो सकती है इसलिए सामुहिक प्रयास के द्वारा हमसबों को जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण के बारे में गंभीरता पूर्वक पहल करनी है |आज के इस कार्यशाला में पंचायत समिति सदस्य जितेन राउत ,उप मुखिया झरना चटर्जी,सुकुमार घोष,रो०से०पहाड़ सिंह किस्कु ,दीपक राउत ,राश बिहारी हॉसदा,वार्ड सदस्य छवी मोदीकोड़ा के अलावे पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मी मौजुद थे |
फोटो—जल संरक्षण की कार्यशाला में मौजुद मुखिया सदर्शन टुडू व अन्य
