Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आखिर क्यों धनबाद की घटना को जमशेदपुर में दिया जा रहा है न्योता ?
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    आखिर क्यों धनबाद की घटना को जमशेदपुर में दिया जा रहा है न्योता ?

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आखिर क्यों धनबाद की घटना को जमशेदपुर में दिया जा रहा है न्योता…..?

    देवानंद सिंह

    बिल्डरों द्वारा ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट बनाकर उन्हें बेचने का कॉन्सेप्ट तेजी से बढ़ रहा है, इससे बिल्डर मोटी रकम बना रहे हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीरता बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलती है, जिससे हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। ऐसी ही घटना हाल ही में धनबाद के

    आशीर्वाद अपार्टमेंट में देखने को मिली। इस अपार्टमेंट भीषण आग लग गई थी, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। धनबाद की घटना न तो पहली घटना है और ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर जिस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है, उस स्थिति में यह कोई आखिरी घटना भी नहीं होगी। इस तरह के हादसों से अपार्टमेंट बनाकर मनमर्जी के दामों में बेचने वाले बिल्डरों और प्रशासनिक अमले पर भी सवाल खड़े होते हैं, क्योंकि जिस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, ऐसे में प्रशानिक अधिकारियों और बिल्डरों को गंभीरता बरतने की जरूरत है, तभी लोगों की सुरक्षा को लेकर कुछ भरोसा बन पाएगा। इसी तरह की स्थिति लोह सिटी जमशेदपुर में भी है। जिस तरह से यहां के अपार्टमेंट में अग्निशन के उपाय नहीं किए गए हैं, उससे यहां के अपार्टमेंट में कब हादसे हो जाए, कुछ पता नहीं है।

    जमशेदपुर के तीनों निकाय में लगभग 1200 अपार्टमेंट हैं, लेकिन 20 को छोड़ किसी में भी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की सुविधा नहीं है। ऐसे में, सवाल उठता है कि आखिर क्यों धनबाद की घटना को जमशेदपुर में न्योता दिया जा रहा है ? हैरानी की बात यह है कि ऐसे हादसों के बाद भी बिल्डर जाग नहीं रहे हैं और न ही प्रशासन ऐसे बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

    इससे बिल्डरों के हौंसले और बुलंद हो रहे हैं, लेकिन इसमें आम आदमी मारा जा रहा है। जमशेदपुर में इस तरह के अपार्टमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यही स्थिति दूसरे शहरों की भी है। अगर, हर जगह यही स्थिति है तो क्या शासन-प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत नहीं है। अगर, समय रहते इसमें सुधार नहीं हुआ तो इस तरह के हादसे होते रहेंगे और जानमाल का नुकसान होता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान के नेतृत्व में “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” कार्यक्रम चंपारण होटल साकची से शुरू
    Next Article सतत विकास और आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का बजट

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.