Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत महतो के कार्यालय पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने बताया सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास
    Breaking News झारखंड

    सांसद विद्युत महतो के कार्यालय पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने बताया सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत महतो के कार्यालय पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने बताया सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह हुड़दंग कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर ने सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों के प्रदर्शन को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास बताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के आवास पर केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हेतु प्रेस-वार्ता बुलाई गई थी। परंतु प्रेस-वार्ता के मध्य में चंद कांग्रेसी इसमें विघ्न डालने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है। परंतु रविवार को कांग्रेस के इस कथित प्रदर्शन की जानकारी ना सांसद कार्यालय, ना ही जिला प्रशासन एवं ना ही लोकतंत्र के सजग प्रहरी मीडिया को थी। गुंजन यादव ने कहा कि बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में चल रहे प्रेस-वार्ता के मुद्दे को चंद कांग्रेसियों ने अपने प्रदर्शन की ओर मोड़कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का कुत्सित प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वास्तव में सांसद विद्युत महतो से मिलकर अपनी बातों को रखना था तो उन्हें इस प्रकार की अभद्रता नही करनी चाहिए थी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने विरोध में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद विद्युत वरण महतो के लिए अपशब्दों एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जा सकता है। गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता का ऐसा आचरण कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर सांसद विद्दूत वरन महतो ने देश के आम बजट को अमृतकाल का बजट करार दिया
    Next Article हिंदू नववर्ष यात्रा (डिमना से सुभाष मैदान)

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.