Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माणिक साहा ही होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
    Breaking News Headlines

    माणिक साहा ही होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद स्पष्ट बहुत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे कयासों के दौर पर विराम लग गया है. भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. वे 8 मार्च को त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

     

    माणिक साहा ने न केवल अपनी सीट से चुनाव लड़ा, बल्कि सभी सीटों पर सक्षम नेतृत्व दिया और प्रचार किया कि त्रिपुरा शांतिपूर्ण होगा. उन्होंने सभी के साथ संतुलन बनाए रखा और पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं और बाहरी लोगों के साथ भी अच्छा व्यवहार किया. हालांकि यह भी चर्चा थी कि धनपुर की मुश्किल और चुनौती भरी सीट से चुनाव लडऩे और 3,500 से अधिक वोटों के अंतर से जीतने वाली केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं.

     

    जानकारी के अनुसार माणिक साहा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज सोमवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री और नया मंत्रिमंडल 8 मार्च को शपथ लेगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे. त्रिपुरा में भाजपा आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सीटों में से 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाना तय कर दिया था. वहीं त्रिपुरा में टीएमसी ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article देश में भीषण गर्मी पड़ने की स्थिति में कैसी हो तैयारी, पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.