Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन की अनूठी पहल, सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे पालना
    Breaking News झारखंड

    जिला प्रशासन की अनूठी पहल, सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे पालना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवजात शिशुओं को बचाने हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की अनूठी पहल, सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे पालना

    संतोष वर्मा

    चाईबासा। उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन के द्वारा नवजात शिशुओं को बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पालना लगाए जाने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
    उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में पूर्व में संपन्न बाल संरक्षण संबंधित बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर पालना लगाने कर निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के आलोक में यह व्यवस्था सुनिश्चित करवाया जा रहा है।
    उप विकास आयुक्त ने बताया कि हम आए दिन समाचार पत्रों में नवजात शिशुओं को झाड़ियों,नालियों में फेकने जैसी भयावह खबर पढ़ते हैं,लेकिन अब पश्चिमी सिंहभूम जिला में ऐसे बच्चों को बचाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा सार्वजनिक स्थलों यथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मस्जिदों मंदिरों में पालना स्थापित किया जाएगा।
    आगे उप विकास आयुक्त ने बताया कि ऐसे नवजात बच्चे से संबंधित खबर जब तक पुलिस प्रशासन या बाल संरक्षण के लोग तक आते हैं तब तक वह बच्चा किसी हादसे का या किसी जानवर का शिकार हो जाता है।
    पालना कार्यक्रम के तहत प्राप्त बच्चे से संबंधित एक नोटिस भी जारी किया जाएगा,एवं संबंधित माता पिता को उस बच्चे को ले जाने की अपील की जाएगी।
    इसके उपरांत भी अगर उस बच्चे का कोई भी परिवार सामने नहीं आता है ऐसे में जिला प्रशासन कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए उस बच्चे कि उचित देखभाल की व्यवस्था करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपर्णा कुमार ने रचा इतिहास, सात शिखरों पर तिरंगा फहराने वाली पहली आईपीएस बनी
    Next Article करमाटांड़ में श्री श्री 108 रामचरितमानस यज्ञ का सिस्टम दिवस

    Related Posts

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    June 23, 2026

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.