Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UNHRC में भारत का करारा जवाब: धार्मिक अल्पसंख्यक पाकिस्तान में आजादी से नहीं रह सकता
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    UNHRC में भारत का करारा जवाब: धार्मिक अल्पसंख्यक पाकिस्तान में आजादी से नहीं रह सकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जेनेवा. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने धार्मिक अल्पसंख्यकों और आतंकवाद के मुद्दों पर पाकिस्तान को यूएनएचआरसी में करारा जवाब दिया है. जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए यूएनएचआरसी में भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार की जमकर खिंचाई की. पुजानी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक आज पाकिस्तान में आजादी से नहीं रह सकता है और न ही अपने धर्म का पालन कर सकता है. अपनी आस्था का पालन करने पर सरकार अहमदिया समुदाय को सता रही है. दुनिया भर में हजारों नागरिकों की मौत के लिए पाकिस्तान की नीतियां सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.

     

    एनएचआरसी में पाकिस्तान की हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को कहा था कि राजनीतिक लाभ के लिए भारत की हिंदुत्ववादी सरकार को कश्मीरी लोगों की जिंदगी को अमानवीय बना दिया है. जब वे अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उन पर आतंकवाद के झूठे आरोप लगा दिये जाते हैं. खार ने कहा कि भारतीय कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के रोजगार को खत्म करने के लिए उनके घरों को ध्वस्त कर दिया गया और भूमि के पट्टे को खत्म करके कश्मीरियों के सामूहिक उत्पीडऩ को बढ़ा दिया गया है. बहरहाल पाकिस्ता को उसकी हैसियत दिखाते हुए इसके जवाब में पुजानी ने कहा कि पिछले एक दशक में जबरन लापता होने के मामलों की जांच करने के लिए बनाए गए पाकिस्तान के अपने जांच आयोग को 8,463 शिकायतें मिली हैं.

    पुजानी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की क्रूर नीति का खामियाजा बलूच लोगों को भुगतना पड़ा है. छात्र, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और बलूच समुदाय के नेताओं को नियमित रूप से सरकार गायब कर देती है. ईसाई समुदाय के साथ भी उतना ही बुरा बर्ताव होता है. ईशनिंदा के कठोर कानूनों के जरिए उनको अक्सर निशाना बनाया जाता है. पुजानी ने कहा कि सरकार के संस्थान आधिकारिक तौर पर ईसाइयों के लिए सफाई-कर्मी की नौकरियां रिजर्व करते हैं. भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने आगे कहा कि हिंदू समुदाय की कम उम्र की लड़कियों को लगातार अगवा करके इस्लाम कबूल करवाया जाता है. पाकिस्तान की सरकार और न्यायपालिका इसको लेकर उदासीन है. हिंदू और सिख समुदाय अपने पूजा स्थलों पर लगातार हमले और अपनी कम उम्र की लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दों का सामना कर रहे हैं.

     

    पाकिस्तान की हिना रब्बानी खार ने ये भी कहा था कि भारत को पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों तरह के हथियारों की लगातार जारी सप्लाई दक्षिण एशिया की रणनीतिक स्थिरता को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रही है और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है. भारत ने इसके जवाब में कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए यूनाईटेड नेशन के प्रतिष्ठित मंच का दुरुपयोग किया है. पुजानी ने कहा कि इस्लामाबाद ऐसे समय में भारत के खिलाफ प्रचार चला रहा है, जब उसके अपने नागरिक अपनी जिंदगी, रोजगार और आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसे गलत प्राथमिकता बताते हुए भारत की प्रतिनिधि ने पाकिस्तानी सरकार से निराधार प्रचार में उलझने के बजाय अपनी ऊर्जा को अपनी आबादी की भलाई के लिए काम करने पर केंद्रित करने के लिए कहा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविरोध प्रदर्शनों के आरोप में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को बेलारूस की कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा
    Next Article गुड़ाबान्दा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न। कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी, दिया गया टास्क।

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.