Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विरोध प्रदर्शनों के आरोप में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को बेलारूस की कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    विरोध प्रदर्शनों के आरोप में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को बेलारूस की कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मिन्स्क. बेलारूस की एक कोर्ट ने 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बालियात्स्की को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है. एलेस को विरोध प्रदर्शनों और अन्य अपराधों के वित्तपोषण का दोषी पाया गया है. राइट्स ग्रुप का कहना है कि बालियात्स्की के खिलाफ दायर केस राजनीति से प्रेरित था. यह जानकारी राइट्स ग्रुप वियासना ने ट्वीट करके दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलेस के साथ 3 अन्य दोषी पाए गए हैं. अभियोजकों ने मिन्स्क अदालत से बेलियात्स्की को 12 साल की सजा देने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने आरोप को देखते हुए 10 साल की सजा सुनाई है. एलेस और उनके सहयोगियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों में फाइनेंस और धन तस्करी का आरोप लगाया गया है.

     

    वहीं निर्वासित बेलारूसी विपक्षी नेता स्वेतलाना सिखानसकाया ने एलेस का समर्थन करते हुए कहा कि सभी को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया, यह फैसला भयावह है. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि हमें इस शर्मनाक अन्याय के खिलाफ लडऩे और उन्हें मुक्त करने के लिए सब कुछ करना चाहिए. लंबे समय तक नेता रहे अलेक्जेंडर लुकाशेंको को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं. साल 2020 से सरकार के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन हुए और अब तक जारी है, इस दौरान 1500 से ज्यादा लोगों को जेल में डाल दिया गया. जेल में बंद लोगों को कानूनी और वित्तीय सहायता प्रदान करने में वियासना ने अग्रणी भूमिका निभाई है.

     

    जानकारी के अनुसार 60 साल की उम्र के बालियात्स्की वियासना मानवाधिकार समूह के सह-संस्थापक हैं. बालियात्स्की को मानवाधिकारों और लोकतंत्र पर उनके काम के लिए पिछले अक्टूबर में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसे रूसी अधिकार समूह मेमोरियल और यूक्रेन के सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज के साथ साझा किया गया था. उन्हें 2021 में वियासना के दो सहकर्मियों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहम ऐसे युग में रहते हैं जहां लोगों के पास सब्र और सहिष्णुता की कमी है: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़
    Next Article UNHRC में भारत का करारा जवाब: धार्मिक अल्पसंख्यक पाकिस्तान में आजादी से नहीं रह सकता

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.