Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदन में जमकर हुआ हंगामा , सीएम योगी की बहस में आया बसपा का नाम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    सदन में जमकर हुआ हंगामा , सीएम योगी की बहस में आया बसपा का नाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज जमकर पक्ष और विपक्ष के बीच प्रयागराज गोलीकांड पर बहस देखने को मिली. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव  ने सदन की शुरुआत होते ही सबसे पहले प्रयागराज  में हुई गोलीबारी और गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले को उठाया और सरकार से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा, जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जवाब देने के लिए खडे़ हुए. इस दौरान अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. इस बहस में बसपा का भी नाम आ गया.

     

     

     

     

    दरअसल हुआ ये कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में सीएम योगी से उमेश पाल की हत्या पर जवाब मांगा, जिसके बाद सीएम योगी ने अपनी बात रखनी शुरू की. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की अपराध के प्रति जो जीरो टॉलरेंस की नीति है उसका असर जल्द देखने को मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने सपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार ने जिस माफिया पर आरोप लगाया है कि ये सच नहीं है कि उसे सपा ने पोषित किया. क्या सपा ने अतीक अहमद को सांसद नहीं बनाया.

     

     

     

     

     

    बहस के बीच आया बसपा का नाम

    योगी के ये कहते ही अखिलेश यादव खड़े हो गए और उन्होंने सवाल किया कि बताइए वो किस पार्टी से था. इस पर योगी ने जवाब दिया कि वो किसी भी पार्टी का रहा है, क्या वो अपराधी नहीं था. आप सारे अपराधियों को पालेंगे और सवाल उठाएंगे. उन्हें गले का हार पहनाएंगे और दोषारोपण भी करेंगे. इसके बाद अखिलेश यादव एक बार फिर खड़े हो गए उन्होंने कहा कि “क्या वो हमारी पार्टी में है, आप बताइए कि वो किस पार्टी का सदस्य है. क्योंकि आपकी बहुजन समाज पार्टी से दोस्ती है. इसलिए बहुजन समाज पार्टी का नाम आप नहीं लेंगे.”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार का किया भंडाफोड़ ;कारोबारी फरार
    Next Article कालीमाटी रोड से प्रशासन और जेनसी की टीम ने चलाया अतिक्रमण अभियान

    Related Posts

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    June 23, 2026

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.