Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुपरस्टार और कॉमनमैन का घमासान फिल्म- सेल्फी
    Breaking News Headlines सिनेमा

    सुपरस्टार और कॉमनमैन का घमासान फिल्म- सेल्फी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। वैसे भी बॉलिवुड में आजकल साउथ सिनेमा की रीमेक फिल्मों का कल्चर जोरों पर है। पिछले हफ्ते कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज हुई थी, जो कि तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला बैकुंठपुरमलो’ की हिंदी रीमेक थी |  कहानी- आरटीओ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश अग्रवाल (इमरान हाशमी) फिल्म सुपरस्टार विजय कुमार (अक्षय कुमार) का बहुत बड़ा फैन है। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में विजय कुमार भोपाल आया हुआ है, जहां पर ओमप्रकाश रहता है। फिल्म की शूटिंग की मंजूरी के लिए विजय कुमार को अपने ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी जमा करनी है, लेकिन आखिरी वक्त पर उसे पता चलता है कि उसका लाइसेंस खो गया है। विजय का जबरदस्‍त फैन होने के नाते ओमप्रकाश जल्द लाइसेंस बनवाने में उसकी मदद करता है। लाइसेंस लेने आरटीओ ऑफिस पहुंचा विजय, वहां मीडिया को देख भड़क जाता है और ओमप्रकाश को उसके बेटे के सामने बेइज्जत करता है। ओमप्रकाश अब विजय का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। इसी बीच ओमप्रकाश के घर पर कुछ गुंडे पथराव कर देते हैं, तो उसे

     

     

     

     

     

    लगता है कि यह सब विजय ने करवाया है। अब वह साफ कर देता है कि विजय को ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए, तो उसे आम आदमी की तरह आरटीओ आकर सारे टेस्ट देने होंगे। आगे एक सुपरस्टार और उसके सबसे बड़े फैन की जंग का क्या अंजाम होता है? यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा।  फिल्म को देखकर शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ की याद आ जाती है। उसमें शाहरुख का सबसे बड़ा फैन उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। उस फिल्म में शाहरुख ने अपना और अपने फैन का डबल रोल किया था। फिल्म का पहला हाफ काफी इंटररेस्टिंग है और आपको एक मसालेदार फिल्म की उम्मीद जगाता है, लेकिन अफसोस है कि सेकंड हाफ में फिल्म की कहानी में उतना दम नजर नहीं आता।

     

     

     

     

     

     

    अक्षय और इमरान की ‘सेल्‍फी’ का क्लाईमैक्स काफी कमजोर है। हालांकि डायरेक्टर राज मेहता ने फिल्म में कॉमेडी से लेकर एक्शन तक सारे मसाले डालने की कोशिश की है, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट के कारण वह एक अच्छी फिल्म बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में सुपरस्टार के रोल में ठीक-ठाक एक्टिंग की है। जबकि इमरान हाशमी कुछ सीन्‍स में अच्छे लगे हैं। नुसरत भरुचा और डायना पेंटी के पास इस फिल्म में करने के लिए कुछ खास नहीं है। फिल्म के गाने खास नहीं है। फिल्म की शुरुआत और आखिरी में दो आइटम नंबर जरूर फैंस को क्रेजी करते हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में सड़क पर जा रहे मजदूरों पर पलटा ट्रक, एक बच्चे सहित , चार लोगों की मौत
    Next Article पंजाब में सब ओर शांति है, कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है

    Related Posts

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.