Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में सड़क पर जा रहे मजदूरों पर पलटा ट्रक, एक बच्चे सहित , चार लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में सड़क पर जा रहे मजदूरों पर पलटा ट्रक, एक बच्चे सहित , चार लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2023Updated:February 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    दिल्ली  -:   देश की राजधानी दिल्ली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सेन्ट्रल दिल्ली के जखीरा के पास एक ट्रक पलटने से उसके नीचे कई मजदूर दब गए, जिसमें से चार की मौत हो गई. यह हादसा आनंद पर्वत थाना इलाके मैं हुई है. मृतकों में पति पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं.

     

     

     

     

     

    जानकारी के अनुसार उनकी पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि 5 वां शख्स घायल हुआ है, उसकी पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है. उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. रमेश और सोनम पति-पत्नी थे. कल्लू और अनुज पिता पुत्र थे. सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात 1:27 बजे पीसीआर कॉल मिली थी. आनंद पर्वत के गली नंबर 10 में ट्रक पलट गया है, जिसमें चार पांच लोग फंसे हुए हैं.   जब पुलिस टीम मौके पहुंची तो देखा कि रोहतक रोड पर एमसीडी का ट्रक पलटा हुआ है. क्रेन की मदद से उसे हटाया गया. जो लोग उसके अंदर फंसे हुए थे, उनको निकाला गया. लेकिन 3 की मौके पर ही मौत हो गई. गम्भीर रूप से घायल टिल्लू को जीवन माला हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

     

     

     

     

     

    जांच में पता चला कि गली नंबर 10 की तरफ से एमसीडी का ट्रक आ रहा था. बैलेंस बिगडऩे से वह मेन रोड पर पलट गया. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले 30 साल के रमेश, उनकी पत्नी सोनम, टिल्लू और उसके 4 साल के बेटे अनुज के रूप में हुई है. यह सभी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं. इस घटना में ऐसा लग रहा है कि ट्रक का ड्राइवर भी घायल हुआ है, लेकिन मौके पर वह नहीं मिला. सभी की बॉडी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेज दिया गया है. मोती नाम के मजदूर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचीं साउथ अफ्रीका
    Next Article सुपरस्टार और कॉमनमैन का घमासान फिल्म- सेल्फी

    Related Posts

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.