Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेम्को आजादबस्ती में 55वां महान कीर्तन समागम 25 फरवरी से, चार दीवानों में होगी गुरबाणी की अमृतवर्षा

    जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली के दूसरे संस्करण के साथ गुजरे समय को वापस अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए

    अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान

    घाघीडीह ऑब्जर्वेशन होम में lets make a difference और जमशेदपुर वूमंस क्लब की तरफ से एक नैतीक पुनरुत्थान का कार्यक्रम का आयोजन

    जेम्को आजादबस्ती में 55वां महान कीर्तन समागम 25 फरवरी से, चार दीवानों में होगी गुरबाणी की अमृतवर्षा

    धन धन बाबा दीप सिंह के शहीदी दिहाड़े को समर्पित होगा समागम, सिख नौजवान सभा तैयारियों को अंतिम मूर्त देने में जुटी
    चरणजीत सिंह, जमशेदपुर।
    जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा के बैनर तले हर साल की तरह इस साल भी 55वां महान कीर्तन समागम 25 व 26 फरवरी को आयोजित किया होने जा रहा है. धन धन बाबा दीप सिंह के शहीदी दिहाड़े को समर्पित समागम की रुपरेखा तैयार कर ली गई है. पिछले एक महीने से सभा के नौजवान समागम को सफल बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं. दो दिवसीय समागम में चार दीवान सुबह शाम सजाये जायेंगे, जिसमें पंथ प्रसिद्ध विद्वान शिरकत करेंगे और गुरबाणी की अमृत वर्षा बहाएंगे. समागम की पूर्व संध्या सभा के नौजवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सदस्यों ने बताया कि दोनों दिन के चारों दीवान में करीब 40 हजार संगत के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने संगत को गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है. समागम में गुरुद्वारा कमेटी, सिख स्त्री सत्संग सभा के साथ साथ समूह संगत का सहयोग प्राप्त है.

    सुबह नौ बजे निकलेगी शोभा यात्रा, पांच श्री अखंड पाठ की लड़ी जारी
    समागम की सफलता को लेकर पांच श्री अखंड पाठ की लड़ी गुरुद्वारा में गुरुवार से चल रही है. पाठ का भोग एक साथ शनिवार सुबह नौ बजे पड़ेगा. उसके बाद गुरुद्वारा से जेम्को गुरुद्वारा मैदान में बनाये गए विशाल पंडाल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी. जहां जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब के प्रकाश उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन होगा.

    ये करेंगे संगत को निहाल
    स्थानीय ढाढी जत्था भाई जसबीर सिंह जी, हजूरी ग्रंथी जोगिंदर सिंह जी खालसा, इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ढाढी जत्था भाई जसवीर सिंह जी मान, भाई दलबीर सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहेब, भाई मनप्रीत सिंह जी कानपुरी.

    26 को तैयार होगा अमृत का बाट्टा
    समागम के दौरान 26 फरवरी को गुरुद्वारा में दोपहर डेढ़ बजे से श्री गुरु गोबिंद सिंह की बख्शीश खंडे की पाहुल तैयार होगी. जहां धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के पंज प्यारे रहेंगे. संगत से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में गुरु की दात अमृत संचार करके गुरु वाले बनें. जरूरतमंदों को ककार निःशुल्क दिए जायेंगे. केसी स्नान के साथ गुरुद्वारा साहेब पहुंचने की अपील जारी की गई है.

    ये कर रहे सहयोग
    सभा के प्रधान जोरावर सिंह, जसबीर सिंह, अवतार सिंह, सुखबीर सिंह, जगराज सिंह, अमनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह आदि.

     

    जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली के दूसरे संस्करण के साथ गुजरे समय को वापस अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए

    जमशेदपुर, 24 फरवरी, 2023: जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एंड बाइक रैली के दूसरे संस्करण की तैयारी जोरों पर है ताकि इसे पिछले साल के आयोजन से भी अधिक सफल बनाया जा सके।

    टाटा स्टील द्वारा आयोजित इस रैली में विंटेज और क्लासिक कारों और बाइक्स का एक शानदार संग्रह होगा, जिनमें से सभी को उनकी वास्तविक प्रसिद्धि के लिए काफी मेहनत से रिस्टोर किया गया है। प्रतिभागियों और दर्शकों को अतीत में वापस ले जाया जाएगा क्योंकि वे इन शानदार मशीनों को जमशेदपुर की सड़कों पर दौड़ते हुए देखेंगे।

    यह कार्यक्रम 25-26 फरवरी को आयोजित होगा, और 25 फरवरी को जूरी द्वारा वाहन निरीक्षण के साथ शुरू होगा और प्रदर्शनी शनिवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी।

    निर्णायक मंडल के सदस्यों में क्रमशः कोलकाता से सौरजीत पालचौधरी, पृथ्वी नाथ टैगोर और बिस्वनाथ बसु और जमशेदपुर से कर्नल अरूप रतन बसु शामिल हैं।

    इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय ‘औपनिवेशिक भारत’ है और रैली के दौरान वेशभूषा का मूल्यांकन रूचि नरेंद्रन और पूनम चौधरी द्वारा किया जाएगा।

    टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन रविवार को सुबह 8 बजे रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। रैली फिर जमशेदपुर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों जैसे भरूचा मेंशन, जुबली पार्क, यूनाइटेड क्लब, सर दोराबजी टाटा पार्क, कीनन स्टेडियम और सेंट जॉर्जेस चर्च से गुजरते हुए शहर के एक सुंदर मार्ग पर आगे बढ़ेगी और यूनाइटेड क्लब में समाप्त होगी, जहां पुरस्कार वितरण होगा।

    इस बार की रैली को 80 से अधिक पंजीकरणों के साथ 3 राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के विंटेज कार और बाइक के शौकीनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

    रील प्रतियोगिता भी आम जनता के लिए आयोजित की गई है, जिसमें प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान एक मिनट की रील बना कर जमा करनी होगी और इसे अपने व्यक्तिगत इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड करना होगा। टाटा स्टील @TataSteelltd को टैग करें और हैश टैग #RetroWheels2023 का उपयोग करें।

    जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एंड बाइक रैली का दूसरा संस्करण इसमें शामिल सभी लोगों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने का वादा करता है।

    अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान

    सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार होली एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे छापामारी अभियान में *बिरसानगर थाना अंतर्गत लालटाण्ड हुरलुंग, एमजीएम थाना अंतर्गत भागाबांधी एवं गालूडीह थाना अंतर्गत घुटीया में अवैध शराब भंडारण स्थल सह बिक्री स्थलों में छापामारी कर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया एवं घटनास्थल से 02 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी है। 01 अन्य अवैध शराब बिक्रेता के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

    जब्त प्रदर्श:-
    महुआ शराब- 1094 लीटर
    जावा महुआ- 200 कि०ग्रा०
    विदेशी शराब- 3.00 लीटर

    घाघीडीह ऑब्जर्वेशन होम में lets make a difference और जमशेदपुर वूमंस क्लब की तरफ से एक नैतीक पुनरुत्थान का कार्यक्रम का आयोजन

    घाघीडीह ऑब्जर्वेशन होम में lets make a difference और जमशेदपुर वूमंस क्लब की तरफ से एक नैतीक पुनरुत्थान का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पंचगनी दिल्ली नागपुर एवं कोलकाता से लोग शामिल होने आए थे। इस कार्यक्रम के द्वारा नैतिक मूल्यों पर बातचीत की गई जैसे कि इमानदारी निस्वार्थ भावना प्रेम एवं नीरवता ।सबसे पहले ईमानदारी पर लेकर सवाल उठाए गए और ऑब्जर्वेशन होम में रह रहे बच्चों से पूछा गया कि क्या तुम अपनी जिंदगी इमानदारी से जीते हो क्या तुमने बेईमानी की है अगर की है तो क्या तुम्हें गलती का आभास होता है इस कार्यक्रम के माध्यम से कई बच्चे मंच पर आए और उन्होंने बताया कि उन्हें बुरा लगता है कि उन्होंने ऐसे कार्य किए हैं जिनकी वजह से वह आज उस ऑब्जर्वेशन होम में है अपने परिवार से दूर हैं अपने मां बाप को उन्होंने दुखी किया है और इस समाज के लिए एक बोझ बन गए हैं बाहर जाकर एक एक दूसरी जिंदगी जीना चाहते हैं वह पढ़ना चाहते हैं कुछ बनना चाहते हैं। यह कार्यक्रम का पहला दिन था और इसके दौरान डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट भी मौजूद थे और उन्होंने अपने से इन बच्चों से सुना कि किस तरह से वह अपनी जिंदगी में बदलाव लाना चाहते हैं यह कार्यक्रम का पहला दिन था और यह कार्यक्रम 2 दिन और चलेगा। कार्य के मुख्य संचालक विरल मजूमदार दिल्ली से आए हैं और जमशेदपुर women’s club से श्रद्धा अग्रवाल और ममता अग्रवाल भी मौजूद थीं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर गौशाला, भुवनेश्वरी मंदिर एवं आशीर्वाद ओल्ड ऐज होम का पंडित गौरांगी गौरी ने किया भ्रमण
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.